[ad_1]
नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब पाकिस्तान की टीम आठवीं बार वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैदान में उतरी तो कप्तान बाबर आजम को उम्मीद थी कि दशकों से लगे इस कलंक को उनकी टीम इस बार धो देगी. न सिर्फ पाक बैटर्स बल्कि गेंदबाजों ने कप्तान को निराश किया. नतीजतन भारत को मैच में सात विकेट से जीत मिली. मोहम्मद रिजवान भारत-पाकिस्तान मैच के बाद से ही लगातार विवादों में घिरे रहे हैं. मैदान पर नमाज पढ़ने से लेकर पहले फिलिस्तीन को लेकर किए गए ट्वीट के चलते फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.
मोहम्मद रिजवान भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पहली पहली बार सामने आए. पाकिस्तानी फैन्स और विशेषज्ञ बाबर आजम को कप्तानी से हटाकर शाहीन अफरीदी को टीम की कमान देने की वकालत कर रहे हैं. रिजवान ने भी टीम में खामियां होने की बात सीधे तौर पर कबूली. पीसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रिजवान ने कहा, ‘हमने अभी हिस्सम नहीं हारी है. हमारी टीम में स्किल्स की कोई कमी नहीं है. टीम में गेम अवेयरनेस की कमी सीधे तौर पर नजर आई.’
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या चोटिल, लंगड़ाते हुए मैदान से गए बाहर, स्कैन के लिए भेजे गए
स्पिनर्स ने विकेट नहीं निकाले
दो मिनट और 58 सेकेंड के वीडियो में मोहम्मद रिजवान ने माना कि पाकिस्तान की टीम की फील्डिंग को भी बेहतर करने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने बीच के ओवरों में गेंदबाजों द्वारा विकेट नहीं ले पाने का मुद्दा भी उठाया. रिजवान ने कहा कि स्पिनर्स अच्छी गेंद डाल रहे हैं लेकिन वो इसके बावजूद भी विकेट लेने में विफल रहे.
.@iMRizwanPak discusses the areas of improvement and support from the fans as Pakistan prepare for their next #CWC23 clash against Australia.#DattKePakistani pic.twitter.com/GrJlPhgFmJ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 18, 2023
रिजवान ने केवल खेल पर की बात
मोहम्मद रिजवान ने इस दौरान अहमदाबाद में फैन्स द्वारा उन्हें चिढ़ाने के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा. पेश मामले में पीसीबी की तरफ से आईसीसी के समक्ष फैन्स के व्यवहार को लेकर औपचारिक शिकायत भी की गई है. रिजवान ने इस वीडियो के दौरान केवल खेल पर ही अपना फोकस रखते हुए कहा कि पाकिस्तानी फैन्स उनसे बहुत प्यार करते हैं. हार के बावजूद लोगों का भरोसा उनपर बना हुआ है. आने वाले दिनों में टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी.
.
Tags: India Vs Pakistan, Mohammad Rizwan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 16:18 IST
[ad_2]
Source link