Home Sports World Cup: उलटफेर के बाद इंग्लिश टीम में शामिल हुआ ‘रफ्तार का सौदागर’, मैदान पर हुई वापसी, वीडियो वायरल

World Cup: उलटफेर के बाद इंग्लिश टीम में शामिल हुआ ‘रफ्तार का सौदागर’, मैदान पर हुई वापसी, वीडियो वायरल

0
World Cup: उलटफेर के बाद इंग्लिश टीम में शामिल हुआ ‘रफ्तार का सौदागर’, मैदान पर हुई वापसी, वीडियो वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं.
इंग्लैंड की टीम को 2 बार हार का सामना करना पड़ा है.

नई दिल्ली. पिछले वर्ल्ड कप में अपना परचम लहराने वाली इंग्लैंड की टीम इस बार पिछड़ती नजर आ रही है. मेगा इवेंट का आगाज टीम ने हार के साथ किया. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ (IND vs BAN) जीत दर्ज करने के बाद वापसी की उम्मीद जगाई. लेकिन चैंपियन टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार हो गई. अब इस जख्म से टीम फिर से बैकफुट पर आ चुकी है. लेकिन अगले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से तैयार है. साउथ अफ्रीका के मैच से पहले टीम के रफ्तार के सौदागर जोफ्रा आर्चर की मैदान में वापसी हुई है.

जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए वो गेंदबाज हैं जो अकेले ही किसी भी मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं. लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों से कई बड़े मुकाबले और इवेंट्स मिस किए. जिसकी वजह कभी कोहनी की चोट साबित हुई तो कभी बैक इंजरी. लेकिन अब उन्हें मैदान में वापस देखकर इंग्लैंड की टीम और फैंस ने राहत की सांस ली होगी. बता दें, कि सोशल मीडिया पर जोफ्रा आर्चर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रैक्सिट सेशन के दौरान मैदान में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. उन्हें वर्ल्ड कप में रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किया था.

क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी वापसी?

इंग्लैंड की टीम अपना अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्टूबर को खेलेगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी कमर कस ली है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जोफ्रा आर्चर मुकाबले में वापसी करेंगे या नहीं. लेकिन इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है.

IND vs BAN: विराट कोहली ने शतक ठोक जडेजा से सरेआम मांगी माफी, पूरी की मन की इच्छा, बोले- मैंने वर्ल्ड कप में..

आईपीएल में हुई थी वापसी

जोफ्रा आर्चर ने कई बड़े इवेंट्स मिस कर दिए. उन्होंने आईपीएल 2023 में वापसी की थी और 5 ही मुकाबले खेले और 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में आखिरी वनडे और टी20 मैच खेला. लेकिन इसके बाद फिर वे इंजरी के चलते लंबे समय तक के लिए क्रिकेट से दूर हो गए. वहीं, वर्ल्ड कप से पहले कट ऑफ टाइम से पहले आर्चर पूरी तरह से फिट नहीं हो सके और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए.

Tags: England Cricket, Jofra Archer, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here