Home Sports World Cup: न ऑस्ट्रेलिया..न पाकिस्तान.. बांग्लादेश ने भारत को छकाया, इस वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों का अनचाहा रिकॉर्ड

World Cup: न ऑस्ट्रेलिया..न पाकिस्तान.. बांग्लादेश ने भारत को छकाया, इस वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों का अनचाहा रिकॉर्ड

0
World Cup: न ऑस्ट्रेलिया..न पाकिस्तान.. बांग्लादेश ने भारत को छकाया, इस वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों का अनचाहा रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ की शानदार शुरुआत.
भारतीय टीम लगा चुकी जीत की हैट्रिक.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतर चुकी है. कुछ महीनों में बांग्लादेश की टीम ने भारत को शानदार तरीके से चुनौती दी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण एशिया कप 2023 का सुपर-4 का मुकाबला है जब टीम इंडिया को इस टीम से हार का सामना करना पड़ा था. अब वर्ल्ड कप में जब रोहित एंड कंपनी पिछली हार का घाव भरने उतरी तो बांग्लादेश ने भारतीय गेंदबाजों को ऐसा छकाया जो ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान की टीमें नहीं कर सकी.

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का आगाज जीत की हैट्रिक लगाकर किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसी टीमों को धूल चटाई. इस दौरान टीम की तरफ से घातक गेंदबाजी और धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिली. तीनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने गेंदबाजी से शानदार शुरुआत की और पॉवर प्ले में ही विकेट्स झटक दिए. लेकिन बांग्लादेश के ओपनर्स के सामने इंडियन बॉलर्स शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए. इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पहली ऐसी टीम साबित हुई जिसके खिलाफ पॉवर प्ले में भारतीय टीम को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया था.

3 मैच में गिरे 28 विकेट

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 200 के भीतर समेट दिया. दूसरे मैच में अफगानिस्तान के 8 विकेट टीम इंडिया के गेंदबाजों ने गिरा दिए थे. जब बारी आई पाकिस्तान की तो इसे भी भारतीय गेंदबाजों ने 200 के अंदर ढेर कर दिया. पॉवर प्ले के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भारत ने बाजी पलट दी है.

Video: केएल ने लपका गजब कैच, धोनी आ जाएंगे याद! देखा तो दोबारा देखे बिना नहीं रह पाएंगे

बांग्लादेश के खिलाफ भले ही टीम इंडिया के लिए पॉवर प्ले अच्छा नहीं रहा हो. लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने मैच की काया ही पलट दी. कुलदीप यादव ने पहली सफलता दिलाई, रवींद्र जडेजा ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और 2 विकेट झटके. अब भारतीय टीम मुकाबले में पकड़ बना चुकी है.

Tags: India vs Bangladesh, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here