[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त.
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में मिली लगातार दूसरी हार.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने हार से शुरुआत की थी. लेकिन अब कंगारू टीम ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला और बड़ी जीत दर्ज की. शुरू के मुकाबलों में दहाड़ने वाली पाकिस्तानी
टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के सामने फिसड्डी साबित हुई. मुकाबले में कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरा जिसके बाद पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने छक्का मारने को लेकर उनकी खिल्ली उड़ा दी है.
बाबर आजम वर्ल्ड कप से पहले कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे थे, जिसके बाद उम्मीद थी कि मेगा इवेंट में भी उनका बल्ला हल्ला बोलेगा. लेकिन वे 4 मुकाबलों में केवल एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर महज 18 रन पर अपना विकेट दे बैठे. उन्होंने एक निचली गेंद पर उठाकर शॉट खेलने का प्रयास किया, जिसके बाद गेंद सीधे एडम जाम्पा के हाथों में गई. मैच के बाद जब बाबर को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर जब रमीज राजा से सवाल हुआ तो उन्होंने इस शॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘यदि उन्हें छक्का लगाने की आदत होती तो वे ये शॉट आसानी से खेल लेते.’
पाकिस्तान लगा सकती थी मौके पर चौका
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर्स लंबी पार्टनरशिप की. दोनों बल्लेबाजों ने शतक ठोके और पाकिस्तान के खिलाफ 368 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के पास भी मौके पर चौका लगाने का शानदार मौका था. टीम की तरफ से ओपनर्स ने शतकीय पार्टनरशिप की. उसके बाद जिम्मेदारी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर थी. रिजवान ने 46 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बाबर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
VIDEO: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’.. मैच में युवक लगा रहा था नारे, हरकत में आई पुलिस
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से करारी शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान को भारत के बाद लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Ramiz Raja, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 23:37 IST
[ad_2]
Source link