Home Sports पाकिस्तान के गेंदबाज नहीं भूलेंगे ऐसी कुटाई, टूट गया 48 साल का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स ने जड़ी 48 बाउंड्री

पाकिस्तान के गेंदबाज नहीं भूलेंगे ऐसी कुटाई, टूट गया 48 साल का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स ने जड़ी 48 बाउंड्री

0
पाकिस्तान के गेंदबाज नहीं भूलेंगे ऐसी कुटाई, टूट गया 48 साल का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स ने जड़ी 48 बाउंड्री

[ad_1]

नई दिल्ली. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान के गेंदबाज वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बेहद खराब रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 367 रन बनाए हैं. यह वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में किसी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर भी है. पहली बार किसी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 350 रन का आंकड़ा पार किया है. ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर बैटर्स ने शतक ठोका. डेविड वॉर्नर ने 124 गेंद पर 163 तो मिचेल मार्श ने 108 गेंद पर 121 रन बनाए. मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 29 चौके और 19 छक्के लगाए. यानी 48 बाउंड्री लगाई.

बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच की बात करें, तो बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. डेविड वॉर्नर का यह वनडे करियर का 21वां तो मिचेल मार्श ने दूसरा शतक है. वॉर्नर और मार्श ने पहले विकेट के लिए 33.5 ओवर में 259 रन की साझेदारी की. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने मार्श को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद उतरे ग्लेन मैक्सवेल शून्य रन पर अफरीदी का दूसरा शिकार बने. इससे पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका ने बनाया था. श्रीलंका ने 2023 वर्ल्ड कप में ही 344 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्लाह शफीक के शतक के दम पर पाकिस्तान ने लक्ष्य भी हासिल कर लिया था.

9वीं बार बने 300 से अधिक रन
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें, तो पाकिस्तान के खिलाफ 9वीं बार 300 से अधिक का स्कोर बना है. टीम इंडिया ने 2019 में मैनचेस्टर में 336 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. रोहित शर्मा ने शतक लगाया था. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतने में सफल रही थी. पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी की बात करें, तो सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए.

क्या गेंदबाज वाइड डालकर विराट कोहली को शतक से रोकना चाहता था? शुभमन गिल ने बता दी सच्चाई

लेग स्पिनर उसामा मीर ने 9 ओवर में 82 रन देकर एक विकेट लिया. ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने 8 ओवर में सिर्फ 37 रन दिए. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. बाएं हाथ के स्पिनर माेहम्मद नवाज ने 8 ओवर में 47 रन दिए. वे भी विकेट नहीं ले सके. तेज गेंदबाज हसन अली ने 8 ओवर में 57 रन दिए. हारिस रऊफ ने 8 ओवर में 83 रन देकर 3 विकेट तो शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Australia, Babar Azam, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here