Home Sports भारत जीत रहा है विश्व कप! विराट कोहली ने दिया 2011 वाला संकेत, बन रहा परफेक्ट समीकरण

भारत जीत रहा है विश्व कप! विराट कोहली ने दिया 2011 वाला संकेत, बन रहा परफेक्ट समीकरण

0
भारत जीत रहा है विश्व कप! विराट कोहली ने दिया 2011 वाला संकेत, बन रहा परफेक्ट समीकरण

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर वनडे विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. विराट कोहली ने मुकाबले में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 97 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ते ही साल 2011 वाला संकेत दे दिया है. अब भारत के वर्ल्ड कप जीतने के परफेक्ट समीकरण बन रहे है.

दरअसल, साल 2011 के विश्व कप में भारत ने अपना पहला मैच ही बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए शानदार शतक लगाया था. विराट के इस शतक को साल 2023 के शतक से जोड़कर देखा जा रहा है. विराट ने साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था तो भारत वर्ल्ड कप जीत गया था. एक बार फिर विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जमाई है तो क्या भारत दोबारा विश्व कप जीत सकता है? ऐसे समीकरण बन रहे हैं. लेकिन खिताब पर कब्जा कौन जमाएगा ये तो फाइनल मैच के बाद ही पता चलेगा.

VIDEO: शाहीन अफरीदी की साली ने जीजा को लेकर उठाए सवाल, कहा- पाकिस्तान से क्यों खेल रहे हो? ससुर ने दिया जवाब

2015 और 2019 में फ्लॉप हुए थे विराट कोहली
साल 2015 और 2019 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जो मैच हुए विराट उनमें फ्लॉप रहे. 2015 के वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली क्वार्टरफाइनल मैच में सिर्फ 3 रन बना सके थे. इस दौरान उन्होंने 8 गेंद का सामना किया था. हालांकि, भारत उस मैच को जीत गया था. वहीं 2019 के विश्व कप की बात करें तो वहां भी विराट का बल्ला नहीं चला था. वह 27 गेंदों में 26 रन बना सके थे.

भारत का अगला मैच किस टीम से?

भारत को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. यह मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की तरह ही अब तक अपने सभी 4 मुकाबले जीते हैं.

Tags: India vs Bangladesh, Team india, Virat Kohli, World Cup 2011, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here