[ad_1]
हाइलाइट्स
डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली शानदार पारी.
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 368 रन का लक्ष्य दिया है.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मेगा इवेंट के पहले ही हफ्ते रिकॉर्ड्स की बौछार कर दी, फिर चाहे बात वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकों की हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों की. हर तरह से मेगा टूर्नामेंट में रोहित का डंका बजता नजर आया है. लेकिन अब डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहाड़नुमा पारी खेली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर निशाना बना लिया है.
रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप से हटके वनडे रिकॉर्ड्स की बात करें, तो वो इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 3 दोहरे शतक लगाए हैं. दोहरे शतक के अलावा हिटमैन के नाम सबसे ज्यादा 150 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 8 बार 150 रन से ज्यादा का स्कोर किया है. पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर ने जो कोहराम मचाया उसके बाद वॉर्नर भी रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट के करियर में कुल 7 बार 150 से ज्यादा का स्कोर किया है.
वॉर्नर ने खेली 163 रन की पारी
पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर कमाल की फॉर्म में नजर आए. उन्होंने महज 124 गेंद में ताबड़तोड़ 163 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 14 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के साथ मिलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए. वर्ल्ड कप से पहले भी डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई थी.
डेविड वॉर्नर इस वर्ल्ड कप अच्छी लय में नहीं नजर आए. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर ने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी. रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की धांसू पारी खेली थी. यदि उस दिन हिटमैन 150 से अधिक रन बनाने में कामयाब होते तो अपनी संख्या में इजाफा कर सकते थे. अब देखना होगा वॉर्नर रोहित की बराबरी करने के लिए कितने मुकाबले लेते हैं.
.
Tags: Australia Cricket Team, David warner, Rohit sharma, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 20:49 IST
[ad_2]
Source link