Home Sports रोहित विस्फोटक प्लेयर को देने वाले हैं मौका, केएल राहुल की जगह उतारने का था प्लान, बोले- वो बड़े मैच का..

रोहित विस्फोटक प्लेयर को देने वाले हैं मौका, केएल राहुल की जगह उतारने का था प्लान, बोले- वो बड़े मैच का..

0
रोहित विस्फोटक प्लेयर को देने वाले हैं मौका, केएल राहुल की जगह उतारने का था प्लान, बोले- वो बड़े मैच का..

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने लगातार 4 मैच जीत लिए हैं.
टीम इंडिया अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना डंका बजाती नजर आ रही है. भारतीय टीम ने 19 अक्टूबर को बांग्लादेश को धूल चटाकर जीत का चौका लगाया. इस मैच के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कप्तान रोहित ने टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर को बैटिंग में मौका देने की बात कह दी है. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में रोहित शर्मा के फैसले सटीक साबित हुए हैं लेकिन हिटमैन यदि आने वाले मुकाबलों में अपनी कही बात सही साबित करते हैं तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक होगा.

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरे. वहीं, पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर मोर्चा संभालते नजर आए. रोहित ने शार्दुल ठाकुर के बारे में ही बात की है जिन्हें बैटिंग में गहराई को देखते हुए वर्ल्ड कप टीम में तरजीह दी जा रही है. शार्दुल ठाकुर को वर्ल्ड कप के चारो मुकाबलों में मौका दिया गया, जिसमें वे गेंद से महंगे साबित हुए हैं. इन मुकाबलों में लॉर्ड शार्दुल के नाम महज 2 विकेट हैं और अभी तक उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. लेकिन अब रोहित शर्मा उन्हें जल्द हाथ में बल्ला थमाकर जिम्मेदारी देने वाले हैं.

वो बड़े मैच का प्लेयर है- रोहित शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शुभमन गिल रोहित शर्मा समेत कुछ प्लेयर्स से मैच के बारे में बात करते हैं. शुभमन ने हिटमैन से सवाल किया कि ‘शार्दुल भाई जाने वाले थे केएल भाई की जगह फिर वो फैसला आपने क्यों बदला?’ रोहित ने बताया, ‘मैंने कहा था कि शार्दुल जाएगा. लेकिन उसको बैटिंग मिलेगा, उसका देखना पड़ेगा. अरे वो बड़े मैच का प्लेयर है.’ बता दें, शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था.

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर में आई एक्टर की ‘आत्मा’, शतक ठोक उसी अंदाज में किया सेलीब्रेट, वीडियो वायरल

भारतीय टीम का अगला मुकाबला विजयरथ पर सवार चल रही न्यूजीलैंड की टीम से है. यह मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है. अब देखना होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारती है.

Tags: Rohit sharma, Shardul thakur, Shubman gill, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here