Home Sports वर्ल्‍ड कप जीतो, बनारसी साड़ी पाओ… भारत के चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों की पत्नियों को मिलेगी ‘स्‍पेशल साड़ी’

वर्ल्‍ड कप जीतो, बनारसी साड़ी पाओ… भारत के चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों की पत्नियों को मिलेगी ‘स्‍पेशल साड़ी’

0
वर्ल्‍ड कप जीतो, बनारसी साड़ी पाओ… भारत के चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों की पत्नियों को मिलेगी ‘स्‍पेशल साड़ी’

[ad_1]

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी का माहौल है. भारत की लगातार चार जीत के बाद देश के अलग-अलग जगहों से उत्साह की तस्वीरें सामने आने लगी हैं. यही नहीं, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार जीत की छाप अब दुनियाभर में मशहूर बनारसी साड़ियों पर भी दिखने लगी है. वाराणसी के बुनकरों ने वर्ल्ड कप स्पेशल साड़ी बाजार में उतारी है जिसकी कीमत 18 हजार रुपये है.

वाराणसी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस साड़ी को प्योर सिल्क से बनाया गया है. इसे तैयार करने में करीब 1 महीने का समय लगा है और पूरी साड़ी पर क्रिकेट और वर्ल्ड कप को जरी से खूबसूरत तरीके से उकेरा गया है. क्रिकेट प्रेमी महिलाओं और सेलिब्रिटी इस साड़ी को पसन्द कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह साड़ी बनारस के बुनकरों ने भारतीय टीम को समर्पित की है. इसमें वर्ल्ड कप के साथ, बैट, बॉल और स्टम्प को उकेरा गया है.

बुनकर सर्वेश ने किया ये ऐलान
इसके साथ सर्वेश ने ऐलान किया है कि यदि इस वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल की और 2011 का इतिहास फिर से दोहराया, तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के घर की महिलाओं को यह साड़ी गिफ्ट के तौर पर देंगे. बता दें कि बनारसी साड़ियों के फैन दुनियाभर में हैं. ऐसे में इस अनोखी बनारसी साड़ी को हर कोई खरीदना चाह रहा है.

राम मंदिर वाली साड़ी कर चुके हैं तैयार
बहरहाल, सर्वेश इससे पहले भी कई खास बनारसी साड़ियां तैयार कर चुकें हैं, जिसमें राम मंदिर, पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर वाली साड़ियां काफी चर्चा में रहीं थीं. इसके अलावा वह 15 लाख रुपये तक की साड़ियां भी ऑर्डर पर तैयार करते हैं.

Tags: Cricket news, Cricket world cup, ICC, Local18, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here