[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे वर्ल्ड कप के 18वें मैच में कंगारू टीम की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. खबर लिखने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 25 ओवर में रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने मैच में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. देखने वाली बात तो यह रही कि पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन गेंदबाज कहे जाने वाले हारिस रऊफ को इस मुकाबले के पहले ही ओवर में मार पड़ी. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 24 रन लुटा दिए.
पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ 9वां ओवर करने आए. उन्होंने आते ही रन देने शुरू किए. पहली गेंद पर वॉर्नर ने रऊफ को शानदार चौका जड़ा. इसके बाद फाइन लेग पर एक छ्क्का. वॉर्नर ने 10 रन लूटने के बाद मिचेल मार्श को स्ट्राइक दी. चौथी गेंद वाइड हो गई. दोबारा डालते हुए रऊफ को मार्श ने चौका जड़ दिया. पांचवी और छठी गेंद पर भी मिचेल मार्श ने शानदार चौका जड़ दिया. इस तरह डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने हारिस रऊफ के ओवर से कुल 24 रन लूटे.
हारिस रऊफ फॉर्म में नहीं
हारिस रऊफ अब तक इस विश्व कप में 3 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान वह मात्र 5 विकेट ले सके हैं. रऊफ ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 28 ओवर डाले हैं. जिसमें उन्होंने 168 रन दिए हैं. उनका बेस्ट 3 विकेट है. हारिस रऊफ का लय में न होना पाकिस्तान के लिए एक खतरे का संकेत है. यह आगे चलकर टूर्नामेंट में उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.
.
Tags: David warner, Haris Rauf, Mitchell Marsh, Pakistan vs australia, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 15:55 IST
[ad_2]
Source link