[ad_1]

अल-अहली अस्पताल
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
इस्राइल-हमास लड़ाई के बीच गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट ने मध्यपूर्व में स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। गाजा की सत्ता में मौजूद हमास ने मंगलवार (17 अक्तूबर) को हुए हमले के पीछे इस्राइली रॉकेटों को जिम्मेदार बताया। हालांकि, इस्राइली सेना ने जवाब में हमले से जुड़े वीडियो जारी किए और दावा किया कि यह घटना फलस्तीन इस्लामिक जिहाद के असफल रॉकेट के कारण हुई। इस बीच, अमेरिका और यूरोप की खुफिया एजेंसियों ने गाजा अस्पताल में मरने वालों की संख्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर गाजा के अस्पताल में हुआ क्या? हमले के आरोप किस पर लगे? हमले को लेकर नया दावा क्या है? इस हमले पर और क्या सवाल उठे हैं?
[ad_2]
Source link