Home Sports IDEO: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’.. मैच में युवक लगा रहा था नारे, हरकत में आई पुलिस

IDEO: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’.. मैच में युवक लगा रहा था नारे, हरकत में आई पुलिस

0
IDEO: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’.. मैच में युवक लगा रहा था नारे, हरकत में आई पुलिस

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 368 रन का लक्ष्य.
वॉर्नर और मिचेल मार्श ने ठोके शानदार शतक.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले वाली राइवलरी देखने को मिली. कांटे के मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों टीमों के फैन इंजॉय करते नजर आए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी फैन अपनी टीम को चियर करता नजर आ रहा था. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी हरकत में नजर आया.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 368 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया था. जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तानी ओपनर्स ने भी दमदार शुरुआत की और मैच में रोमांच भर दिया. इस दौरान एक पाकिस्तानी फैन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपनी टीम को चियर कर रहा था. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे इस तरह के नारे लगाने से रोकने की कोशिश की. दोनों के बीच लंबी बहस देखने को मिली. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत माता की जय लेकिन..- फैन

पुलिसकर्मी वीडियो में फैन से कहता नजर आया कि भारत माता की जय सही है लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं. जिसके बाद फैन ने कहा, ‘ऐसा क्यों? पाकिस्तान से आए हैं तो पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे.’ इसके बाद पाकिस्तानी फैन ने वीडियो कैमरा खोलकर पुलिसकर्मी से कि ‘अब आप कहिए कि हम पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कह सकते.’

WC: रोहित विस्फोटक प्लेयर को देने वाले हैं मौका, केएल राहुल की जगह उतारने का था प्लान, बोले- वो बड़े मैच का..

बाबर आजम रहे फ्लॉप

वर्ल्ड कप में बाबर आजम ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार
अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके थे. इस मैच में भी वे फ्लॉप नजर आए और सस्ते में पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही इस मैच में पकड़ बनाती हुई नजर आई थी.

Tags: Pakistan cricket team, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here