[ad_1]

निशिकांत दुबे
– फोटो : Social Media
विस्तार
रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। तमाम दलों ने मोइत्रा की जमकर आलोचना की। वहीं कई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मामले पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद पर रिश्वत लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाय था। एक बार फिर निशकांत दुबे ने टीएमसी सांसद के संसदीय लॉगिन आईडी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि जब महुआ मोइत्रा भारत में थी तो उनका लॉगिन आईडी दुबई से इस्तेमाल किया जा रहा था। गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने जांच एजेंसियों को यह जानकारी दी।
निशिकांत दुबे के गंभीर आरोप,कहा- यह गंभीर मामला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मोइत्रा पर हमला करते हुए उन्होंने लिखा, एक सांसद ने चंद पैसों के लिए देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। हैरत की बात तो तब है जब वह भारत में थी तो उनकी सांसदीय आईडी दुबई से लॉगिन की गई। आपको बता दें प्रधानमंत्री, वित्त विभाग और केंद्रीय एजेंसियों सहित पूरी भारत सरकार इस एनआईसी का प्रयोग करती है। दुबे ने कटाक्ष करते हुए कहा, क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्ष को अभी भी राजनीति करनी है? लोग निर्णय लेंगे। हालांकि उन्हें सीधे तौर पर मोइत्रा का नाम लेते हुए पोस्ट में वह बचते दिखाई दिए।
कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा ।दुबई से संसद के id खोले गए,उस वक़्त कथित सांसद भारत में ही थे।इस NIC पर पूरी भारत सरकार है,देश के प्रधानमंत्री जी,वित्त विभाग,केन्द्रीय एजेंसी ।क्या अब भी @AITCofficial व विपक्षियों को राजनीति करना है,निर्णय जनता का ,NIC ने…
[ad_2]
Source link