Home Sports World Cup: वर्ल्ड कप में 2 उलटफेर के बाद फिर बड़ा मुकाबला, चैंपियन टीम हारी तो हो जाएगी… कप्तान बिगाड़ रहे खेल

World Cup: वर्ल्ड कप में 2 उलटफेर के बाद फिर बड़ा मुकाबला, चैंपियन टीम हारी तो हो जाएगी… कप्तान बिगाड़ रहे खेल

0
World Cup: वर्ल्ड कप में 2 उलटफेर के बाद फिर बड़ा मुकाबला, चैंपियन टीम हारी तो हो जाएगी… कप्तान बिगाड़ रहे खेल

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड से लेकर साउथ अफ्रीका तक को वर्ल्ड कप 2023 में उलटफेर का शिकार होना पड़ा. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को तो नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराया. अब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका एक मैच में 21 अक्टूबर शनिवार को आमने-सामने होंगे. वनडे वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बात करें, तो इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड 4-3 का है. लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा कहा जा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ टीम ने 428 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुकी है. इंग्लैंड ने अब तक 3 में से सिर्फ एक ही मैच जीता है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसके लिए हर मैच अहम है. वहीं साउथ अफ्रीका को 3 में से 2 मैच में जीत मिली है.

इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में जूझ रही है. चोट के कारण पहले 3 मैच से बाहर रहे बेन स्टोक्स की इस मैच में वापसी हो सकती है. टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने हराया था. इसके बाद इंग्लैंड ने बांग्लादेश को मात दी, लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार ने उसका मनोबल गिरा दिया. कप्तान जोस बटलर 43, 20 और 9 ही रन बना सके हैं. वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 20, 0 और 10 रन बनाए हैं. जो रूट ने 2 अर्धशतक और डेविड मलान ने शतक जड़ा है. रीस टॉप्ली, मार्क वुड और आदिल रशीद भी उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके हैं.

तेंबा बावुमा बतौर बल्लेबाज कभी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन पिछले साल भर में कप्तानी बखूबी की है. लगातार 2 शतक के साथ क्विंटन डिकॉक ने साबित कर दिया कि वह भी पीछे नहीं है. एडेन मारक्रम और रासी वान डेर डुसेन भी फॉर्म में हैं. यह मैच वानखेड़े में होना है. ऐसे में यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

क्या गेंदबाज वाइड डालकर विराट कोहली को शतक से रोकना चाहता था? शुभमन गिल ने बता दी सच्चाई

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीसे टॉप्ली, गुस एटकिंसन.
साउथ अफ्रीका: तेंबा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जे, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को येनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन माक्ररम, डेविड मिलर, लूंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स.

Tags: England, South africa, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here