[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के ओपनर बैटर अब्दुल्लाह शफीक ने इस बात पर निराशा जताई है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बावजूद उनकी टीम जीत नहीं सकी. उसे वर्ल्ड कप के अगले मैच से पहले इस पर काम करने की जरूरत है. पाकिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 368 रन का लक्ष्य रखा था. शफीक (64) और इमाम उल हक (70) ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. शुक्रवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम 305 रन बनाकर आउट हो गई थी. कंगारू टीम की ओर से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने शतक जड़ा. इससे पहले शफीक ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था और टीम ने 345 रन का विशाल लक्ष्य भी हासिल किया था.
अब्दुल्लाह शफीक ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन खेल दिखाया. हमें यह स्वीकार करना होगा. हमने भी अपनी तरफ से अच्छा प्रयास किया. हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाजी भी अच्छी थी, लेकिन बीच के ओवरों में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. हमें मैच का सफल अंत करना चाहिए था. हमें इस पर काम करना होगा. उम्मीद है कि हम इस मैच से सबक लेकर आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मालूम हो कि पाकिस्तान की मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर निर्भर करती है, लेकिन मैच में बाबर 18 तो रिजवान ने 46 रन बनाए.
पहले ऐसे मैच जीत चुके हैं
अब्दुल्लाह शफीक ने कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर 368 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इतना बड़ा लक्ष्य हासिल किया है. जैसे कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हमने 345 रन का लक्ष्य हासिल किया था. हमें अपनी बल्लेबाजी पर पूरा विश्वास है. लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और उनकी फील्डिंग भी अच्छी थी.
SL vs NED Live Scorecard: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, निसंका और परेरा क्रीज पर
पाकिस्तान की यह 4 मैचों में लगातार दूसरी हार है. इससे पहले उसे टीम इंडिया के खिलाफ भी 7 विकेट से हार मिली थी. टीम प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर आई है. पाकिस्तान को अगला मैच 23 अक्टूबर को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. अफगानिस्तान की टीम पहले ही इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर उसके उसके स्पिन गेंदबाज पाकिस्तानी बैटर्स की परीक्षा लेंगे.
.
Tags: Australia, Babar Azam, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 21, 2023, 15:19 IST
[ad_2]
Source link