Home Breaking News बढ़ता प्रदूषण-फॉग: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दुर्घटना

बढ़ता प्रदूषण-फॉग: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दुर्घटना

0
बढ़ता प्रदूषण-फॉग: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दुर्घटना

[ad_1]

Yamuna Expressway Safety Tips in Winter: ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ ये बात उस वक्त एकदम सच नजर आती है, जब लोग जल्दबाजी के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हम चाहे दोपहिया वाहन चला रहे हैं या फिर चार पहिया, हमें हमेशा सावधानी से चलना चाहिए। वहीं, जब मौसम सर्दियों का आ जाता है तो फॉग के साथ ही प्रदूषण भी ड्राइविंग के दौरान दिक्कतें पैदा करता है। ऐसे में वाहन चालक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? और वो भी खासतौर पर जब आप यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हों? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि प्रदूषण और फॉग के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…



इन बातों का ध्यान रखें:-

स्पीड लिमिट

  • प्रदूषण और फॉग के कारण विजिविल्टी बेहद कम होती है, जिसके कारण सड़क पर आगे का साफ नहीं दिख पाता है। ऐसे में आपको गलती से भी तेज स्पीड में गाड़ी नहीं चलानी है और जितना स्लो हो सके, उतना धीरे चलें। इससे आप किसी अप्रिय घटना से बच सकते हैं और सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंच पाएंगे।


हाई बीम

  • आमतौर पर अगर आप देखेंगे तो ज्यादातर लोग गाड़ी को हाई बीम पर चलाते हैं, लेकिन आपको यमुना एक्सप्रेसवे पर फॉग के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि हैडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें, क्योंकि इससे कोहरे में रोशनी फैल जाती है।


इंडिकेटर

  • ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो अचानक से इंडिकेटर दे देते हैं, ऐसी गलती बिल्कुल न करें। वरना ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए मोड आने के कुछ देर पहले ही इंडिकेटर दें ताकि पीछे से आ रही गाड़ी सतर्क हो जाए और आपको कट लेने में कोई दिक्कत न हो।


ओवरटेक

  • भूलकर भी ओवरटेक न करें। ये गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है। देखने में आता है कि ओवरटेक के चक्कर में कई दुर्घटनाएं होती हैं। अगर आप ओवरटेकिंग कर भी रहे हैं, तो सभी नियमों का पालन करते हुए बेहद सोच समझकर करें। इसके अलावा आप अपने वाहन पर रेडियम स्टिकर्स लगवा सकते हैं, जिससे धुंध में भी पीछे से आ रही गाड़ी के चालक को आपकी गाड़ी दिख जाएगी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here