Home Sports मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से रौंदा

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से रौंदा

0
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से रौंदा

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका की मौजूदा विश्व कप में यह तीसरी जीत है
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की 4 मैचों में यह तीसरी हार है
हेनरिच क्लासेन ने तूफानी सेंचुरी जड़ी

नई दिल्ली. हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup) में जीत की पटरी पर लौट आई है. प्रोटियाज टीम ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड (SA vs ENG) को 229 रन से हराकर 4 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की वहीं इंग्लैंड की चार मैचों में यह तीसरी हार है. इससे पहले पिछले मुकाबले में इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. वहीं प्रोटियाज टीम को पिछले मैच में नीदरलैंड्स खिलाफ शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा था. साउथ अफ्रीका की टीम के 4 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड और भारत के बाद तीसरे नंबर पर है. क्लासेन को उनकी धमाकेदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

साउथ अफ्रीका की ओर से रखे गए 400 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई. उसने अपने 5 विकेट 64 के स्कोर पर खो दिए थे. ओपनर जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हुए वहीं अनुभवी जो रूट ने 2 रन बनाए. डाविड मलान 6 रन बनाकर पवेलियन लौट जबकि बेन स्टोक्स ने वापसी मैच में 5 रन बनाए. कप्तान जोस बटलर ने 15 रन का योगदान दिया. युवा हैरी ब्रूक ने भी निराश किया. ब्रूक 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आदिल राशिद ने 10 रन की पारी खेली. एटकिंसन 35 रन बनाकर आउट हुए. मार्क वुड 43 रन बनाकर नाबाद लौटे.

प्रोटियाज टीम की ओर से पेसर गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट चटकाए जबकि लुंगी एंगिडी और मार्को यानसेन ने दो दो विकेट निकाले. कैगिसो रबाडा और केशव महाराज के खाते में एक-एक विकेट गया. इंग्लैंड की वनडे में रनों के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उसे पिछले साल 2022 ऑस्ट्रेलिया ने 221 रन से हराया था जबकि 2018 में श्रीलंका ने कोलंबो में 219 रन से मात दी थी.

मुझे माफ करना कप्तान… मैं शर्मिंदा हूं, कैप्टन बाबर आजम के सामने गलती कर गिड़गिड़ाया पाकिस्तानी खिलाड़ी

कॉनवे समेत इन 5 न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, HPCA स्टेडियम में रोक सकते हैं विजय रथ

sa vs eng, south africa vs england, sa vs eng, south africa vs engalnd, odi world cup, world cup, icc cricket world cup, cricket south africa, england cricket, Heinrich Klaasen, Reeza Hendricks, world cup points table, updated points table, Marco Jansen, mark wood, Reece Topley, Gus Atkinson, Adil Rashid, Heinrich Klaasen century, Heinrich Klaasen hundred vs england, Heinrich Klaasen hundred world cup, साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वनडे वर्ल्ड कप

क्लासेन-यानसेन ने छठे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की
इससे पहले, हेनरिच क्लासेन की आतिशी शतकीय पारी और मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है. क्लासेन ने अपनी चौथी शतकीय पारी के दौरान 4 छक्के और 12 चौके जड़े. उन्होंने 67 गेंद में 109 रन बनाए. यानसेन ने 42 गेंद की नाबाद पारी में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन बनाए. यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है.

हेंड्रिक्स और डुसेन ने दूसरे विकेट पर 121 रन जोड़े
ओपनर रीजा हेंड्रिक्स (85 रन) और रासी वेन डर डुसेन ( 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. हेनरिक क्लासेन ने मार्क वुड के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर पारी के 47वें ओवर में 61 गेंद में इस साल का अपना तीसरा शतक पूरा किया. क्लासेन और यानसेन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 151 रन जोड़े, जो अब वनडे के साथ-साथ विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए एक रिकॉर्ड है.

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवरों में 143 रन बटोरे जिसमें से 46वें से 50वें ओवर में 84 रन बने. दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 59 रन जुटाए.

Tags: England vs south Africa, Jos Buttler, Mark Wood, ODI World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here