Home Sports शार्दुल ठाकुर स्टेट टीम के लायक नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ऑलराउंडर पर जोरदार हमला, कहा- वे टीम इंडिया से कैसे…

शार्दुल ठाकुर स्टेट टीम के लायक नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ऑलराउंडर पर जोरदार हमला, कहा- वे टीम इंडिया से कैसे…

0
शार्दुल ठाकुर स्टेट टीम के लायक नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ऑलराउंडर पर जोरदार हमला, कहा- वे टीम इंडिया से कैसे…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैच जीते हैं. भारतीय टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया अपने 5वें मुकाबले में 22 अक्टूबर रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. कीवी टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैच जीते हैं. टीम टेबल में टॉप पर है. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एंकल की चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो चुके हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर जोरदार हमला बाेला है और कहा कि वे स्टेट टीम की प्लेइंग-XI में जगह नहीं बना सकते.

डोडा गणेश ने X पर लिखा, शार्दुल ठाकुर का पूरा सम्मान करते हुए मैं यह कह सकता हूं कि वे अपनी गेंदबाजी के दम पर किसी भी फॉर्मेट में कर्नाटक की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगे. टीम इंडिया की बात तो छोड़ ही दें. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शार्दुल ठाकुर को मौका नहीं मिला था. तब ऑफ स्पिनर आर अश्विन खेले थे. इसके बाद अंतिम तीनों मैच में अश्विन की जगह शार्दुल को मौका मिला है.

3 मैच में सिर्फ 2 विकेट
तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की बात करें, तो वे वर्ल्ड कप 2023 के 3 मैच में 2 ही विकेट ले सके हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटका. पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी मिली. शार्दुल ने 12 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके. बांग्लादेश के खिलाफ भी शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने 9 ओवर में 59 रन दिए और एक ही विकेट उन्हें मिला.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना तय
बतौर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलन तय माना जा रहा है. क्योंकि हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. दूसरी ओर पंड्या जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी या आर अश्विन की प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है. शार्दुल ठाकुर के ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 47 मैच में 31 की औसत से 65 विकेट लिए हैं. 37 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. उन्होंने एक अर्धशत के सहारे 329 रन भी बनाए हैं.

World Cup Live Updates: श्रीलंका और नीदरलैंड्स लखनऊ में भिड़ेंगे, कैसा रहेगा मौसम?

टीम इंडिया यदि न्यूजीलैंड को रविवार को होने वाले मैच में हरा देती है तो पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक से अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों की बल्लेबाज एक-एक शतक जड़ चुके हैं. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 की औसत से 10 विकेट झटक चुके हैं.

Tags: Shardul thakur, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here