Home Sports IND vs NZ: टीम इंडिया को दोहरानी होगी 20 साल पुरानी कहानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए बदलना पड़ेगा इतिहास

IND vs NZ: टीम इंडिया को दोहरानी होगी 20 साल पुरानी कहानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए बदलना पड़ेगा इतिहास

0
IND vs NZ: टीम इंडिया को दोहरानी होगी 20 साल पुरानी कहानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए बदलना पड़ेगा इतिहास

[ad_1]

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड दो ऐसी टीमें हैं जो वर्ल्ड कप 2023 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. दोनों टीमों ने अब तक खेले अपने चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अब 22 अक्टूबर को इन दोनों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है. जाहिर सी बात है इस मैच में एक टीम का जीत का सिलसिला थम जाएगा. लेकिन अगर भारतीय टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना है तो उसे 20 साल का इतिहास बदलना पड़ेगा.

टॉप-2 टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

वर्ल्ड कप 2023 की नंबर-1 टीम न्यूजीलैंड और नंबर-2 भारत के बीच रविवार को महामुकाबला होने वाला है. दोनों टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. अभी तक खेले 4-4 मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हैं. फर्क है तो सिर्फ रन रेट का. न्यूजीलैंड अच्छे रन रेट के चलते पहले स्थान पर है. लेकिन भारत के लिए इस मुकाबले में जीत आसान नहीं रहने वाला है. अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो 20 साल का इतिहास बदलना पड़ेगा.

भारत को बदलना पड़ेगा इतिहास

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 का ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ आगाज किया था. इसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश को हराकर टीम ने जीत का चौका लगाया. अब बारी है न्यूजीलैंड की. लेकिन भारत के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. भारतीय टीम ODI वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. इसके बाद से टीम इंडिया हर बार खाली हाथ रही है.

बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे जहीर खान

टीम इंडिया के पूर्व घातक तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2003 वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई थी. जहीर ने आग उगलती गेंदों से 4 कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने क्रेग मैकमिलन(0), ब्रेंडन मैक्कुलम(4) और नाथन एस्टले(0) जैसे घातक बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन भेजा. जहीर के अलावा हरभजन सिंह को 2 विकेट मिले थे. वहीं जवागल श्रीनाथ, आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग और दिनेश मोंगिया ने 1-1 विकेट लिया. इन सभी की बदौलत ही भारत ने न्यूजीलैंड को 146 रनों पर ऑलआउट कर दिया.

कैफ-द्रविड़ ने बल्ले से मचाया गदर 

न्यूजीलैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के 21 रन पर ही 3 विकेट गिर चुके थे. सचिन, सहवाग और गांगुली जैसे मैच विनर पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद राहुल द्रविड़(53) और मोहम्मद कैफ(68) ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 40.4 ओवर में 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. अगर भारत को वर्ल्ड कप में फिर न्यूजीलैंड को हराना है तो ऐसा ही कोई कमाल दिखाना होगा.

भारत-न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले 116 मैचों में टीम इंडिया ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 7 मैच बेनतीजा रहे हैं जबकि 1 मुकाबला टाई रहा है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 3 जीते हैं जबकि 1 बेनतीजा रहा है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here