Home World India-Canada Conflict: भारत पर लगाए झूठे आरोप और अब एक्शन पर रो रहे ट्रूडो! जान लें क्यों हैं परेशान?

India-Canada Conflict: भारत पर लगाए झूठे आरोप और अब एक्शन पर रो रहे ट्रूडो! जान लें क्यों हैं परेशान?

0
India-Canada Conflict: भारत पर लगाए झूठे आरोप और अब एक्शन पर रो रहे ट्रूडो! जान लें क्यों हैं परेशान?

[ad_1]

Justin Trudeau Statement: खालिस्तान (Khalistan) मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा (Canada) सरकार के बीच पिछले 1 महीने से जारी विवाद एक बार फिर गरमा गया है. भारत सरकार के आदेश के बाद कनाडा सरकार ने शुक्रवार को भारत में रह रहे अपने 41 रायनयिकों को वापस बुला लिया. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद भारत सरकार ने ये कार्रवाई की. भारत सरकार ने 3 अक्टूबर को कनाडा सरकार को अपने 41 डिप्लोमेट्स को वापस बुलाने का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद कनाडा ने अपने 41 राजनियकों को वापस बुला लिया. लेकिन अब इस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का रिएक्शन सामने आया है. ट्रूडो ने कहा कि इस कदम से दोनों देशों के लोगों को परेशानी होगी.

भारत के एक्शन पर क्या बोले ट्रूडो?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 41 कनाडाई राजनयिकों की राजनयिक छूट को रद्द करने का भारत का फैसला वियना कंवेन्शन का उल्लंघन है. इसको लेकर सभी देशों को चिंतित होना चाहिए. ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारत सरकार, भारत और कनाडा में लाखों लोगों के लिए जिंदगी को सामान्य रूप से जारी रखना ‘मुश्किल’ बना रही है. भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति के एक बहुत ही बुनियादी सिद्धांत का उल्लंघन कर रहा है.

कनाडा की विदेश मंत्री ने लगाए ये आरोप

जान लें कि कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने भी इसे वियना कनवेंशन का उल्लंघन बताया. वहीं, ये भी दावा किया कि भारत के जवाब में कनाडा इस पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा. हालांकि, भारत के खिलाफ कनाडा का प्रोपेगेंडा इसके बाद भी जारी रहा. कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने एक तरफ जहां भारत के साथ विवाद को सुलझाने की बात कही वहीं, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की भी कोशिश की.

भारत के खिलाफ कनाडा का दुष्प्रचार

विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा रचते हुए अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी कर दी जिसमें कनाडा के लोगों को भारत में सतर्क रहने को कहा. विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने कनाडा के नागरिकों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ना जाने की सलाह दी. वहीं, ये भी आरोप लगाया कि कनाडा के लोगों को भारत में उत्पीड़न का शिकार होना पड़ सकता है. विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने सलाह दी कि अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वो नई दिल्ली में स्थित कनाडाई दूतावास से संपर्क कर सकते हैं.

कनाडा पर भारत की कार्रवाई

कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने कहा कि बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई में कनाडा के महावाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे. कनाडा के लोग नई दिल्ली में स्थित कनाडा के उच्चायोग से आगे की जानकारी पा सकते हैं. बता दें कि 3 अक्टूबर को भारत सरकार ने कनाडा के राजनयिकों की ज्यादा संख्या होने का हवाला देकर कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या घटाने को कहा था. भारत ने ये भी कहा था कि तय समयसीमा के बाद भी अगर ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी राजनयिक छूट खत्म कर दी जाएगी जिसके बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here