Home Breaking News Israel: गाजा पर हमले के विरोध में भारतीय कंपनी, इस्राइल पुलिस की वर्दी सप्लाई करने से किया मना

Israel: गाजा पर हमले के विरोध में भारतीय कंपनी, इस्राइल पुलिस की वर्दी सप्लाई करने से किया मना

0
Israel: गाजा पर हमले के विरोध में भारतीय कंपनी, इस्राइल पुलिस की वर्दी सप्लाई करने से किया मना

[ad_1]

indian kerala company decide to stop taking new orders from israel police uniform in protest of gaza hospital

इस्राइल पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केरल के कन्नूर में एक निजी कंपनी द्वारा इस्राइली पुलिस को वर्दी की सप्लाई की जा रही है। हाल ही में यह कंपनी खूब चर्चा में थी लेकिन अब कंपनी की तरफ से एलान किया गया है कि वह गाजा पर हमले के विरोध में इस्राइली पुलिस को वर्दी की सप्लाई नहीं करेंगे। कंपनी ने कहा है कि जो मौजूदा ऑर्डर है, उसकी सप्लाई की जाएगी लेकिन कंपनी इस्राइल से नया ऑर्डर तब तक नहीं लेगी, जब तक इस्राइल, गाजा पट्टी पर हमले नहीं रोक देता। 

गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के विरोध में लिया फैसला

कन्नूर स्थित मरयम अपेरल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक थॉमस ओलिकल ने बयान जारी कर कहा कि उनकी कंपनी ने फैसला किया है कि जब तक इस्राइल, गाजा पट्टी पर हमले बंद नहीं कर देता, तब तक कंपनी इस्राइली पुलिस की वर्दी का कोई नया ऑर्डर नहीं लेगी। ओलिकल ने कहा कि हाल ही में गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। मरयम अपेरल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीते आठ सालों से इस्राइली पुलिस की वर्दी की हल्के नीले रंग की शर्ट की सप्लाई की जा रही थी। 

एक वीडियो संदेश में थॉमस ओलिकल ने कहा कि ‘हम साल 2015 से इस्राइली पुलिस के लिए वर्दी बना रहे हैं। हमास के हमले में नागरिकों की हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता लेकिन उसी तरह इस्राइल द्वारा बदले में की जा रही कार्रवाई को भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। गाजा पट्टी में 25 लाख की आबादी को खाने पानी की आपूर्ति रोकना, अस्पतालों पर बम बरसाना और निर्दोष महिलाओं और बच्चों को मारना कतई स्वीकार नहीं है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई का अंत हो और शांति आए।’ 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here