Home Breaking News Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर

0
Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर

[ad_1]

Road Accident on Yamuna Expressway Greater Noida unknown vehicle hits car many dead

breaking news amar ujala
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कर को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि, हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली में रहता है। पीड़ित लोग झारखंड के रहने वाले हैं। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे।  

जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here