Home Sports गौतम गंभीर बरसे, कहा- सालभर खिलाया, पर World Cup से पहले कर दिया बाहर, खिलाड़ी के संन्यास से मच गया था बवाल

गौतम गंभीर बरसे, कहा- सालभर खिलाया, पर World Cup से पहले कर दिया बाहर, खिलाड़ी के संन्यास से मच गया था बवाल

0
गौतम गंभीर बरसे, कहा- सालभर खिलाया, पर World Cup से पहले कर दिया बाहर, खिलाड़ी के संन्यास से मच गया था बवाल

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी वर्ल्ड कप 2023 में उतर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है और अपने चारों मैच जीते हैं. टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में मुकाबला खेल रही है. इस मैच में चोट के कारण हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे हैं. इससे पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल टूर्नामेंट से पहले चोट के चलते बाहर हो गए थे. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बैटर गौतम गंभीर ने पूर्व सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है. उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप से पहले टीम सेलेक्शन को लेकर बड़ी बात कही है.

गौतम गंभीर ने भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 2019 का मैनेजमेंट बेहद खराब रहा था. आपने सालभर अंबाती रायुडू को खिलाया और बिना किसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. मालूम हो कि रायुडू ने भी 2019 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद पर जमकर भड़ास निकाली थी और संन्यास तक का ऐलान कर दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने संन्यास वापस ले लिया था. लेकिन इसके बाद उन्हें टीम इंडिया की ओर से दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला.

विजय शंकर को मिला थी जगह
2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर को चुना गया था. शंकर के चुने जाने के बाद एमएसके प्रसाद ने उन्हें थ्री-डी प्लेयर कहा था. इस पर अंबाती रायडू ने तंज कसते हुए कहा था कि मैं एक थ्री डी चश्मा ऑर्डर कर रहा हूं. चश्मे से वर्ल्ड कप देखूंगा. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक में जगह बनाई थी. लेकिन न्यूजीलैंड से हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. टीम की अगुआई विराट कोहली कर रहे थे. यह मैच एमएस धोनी का अंतिम इंटरनेशनल मैच भी था.

पाकिस्तान टीम से हुआ बाहर, अब कप्तान बाबर आजम पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने 4 साल पहले…

गौतम गंभीर 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल थे. दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने शानदार पारी खेली थी. वे बतौर कप्तान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं. अभी वे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हैं.

Tags: Ambati rayudu, Gautam gambhir, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here