Home World राशिद लतीफ, निज्जर और अब दाऊद मलिक…. जानिए भारत के कितने दुश्मन PAK में हो गए ढेर

राशिद लतीफ, निज्जर और अब दाऊद मलिक…. जानिए भारत के कितने दुश्मन PAK में हो गए ढेर

0
राशिद लतीफ, निज्जर और अब दाऊद मलिक…. जानिए भारत के कितने दुश्मन PAK में हो गए ढेर

[ad_1]

India Most Wanted Terrorists: विदेशी धरती पर भारत के मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन लगातार मारे जा रहे हैं. लश्कर से लेकर खालिस्तानी आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने ढेर कर दिया है. ये वो दहशतगर्द थे, जो भारत के लिए लंबे वक्त से सिरदर्द बने हुए थे. ताजा मामला है दाऊद मलिक का. भारत का ये मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन पाकिस्तान की धरती पर मारा गया. दाऊद मलिक पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में मारा गया. दाऊद मलिक मोस्ट वॉन्टेड आतंकी  मौलाना मसूद अजहर का करीबी था. आइए आपको बताते हैं कि अब तक भारत के किन-किन वॉन्टेड आतंकियों का खात्मा हो चुका है.

सियालकोट में शाहिद लतीफ ढेर

साल 2016 में भारत के पठानकोट में आतंकवादी हमला हुआ था. उसका मास्टरमाइंड था जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी शाहिद लतीफ. वह एनआईए की वॉन्टेड लिस्ट में था. पाकिस्तान के सियालकोट में पिछले दिनों उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

कनाडा में मारा गया हरदीप सिंह निज्जर

साल 2020 में भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था. जून में कनाडा में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली थी. एजेंसियों के मुताबिक, निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए रिक्रूटमेंट करने के अलावा उनको ट्रेनिंग देने का काम करता था. 

पीओके में मारा गया रियाज अहमद

रियाज अहमद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर था. जनवरी 2023 में डांगरी आतंकी हमले का मेन मास्टरमाइंड वही था. 1 जनवरी को राजौरी में आतंकियों के हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 14 घायल हो गए थे. पीओके के रावलकोट में रियाज अहमद की अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. 
 
रावलपिंडी में बशीर अहमद पीर ढेर

बशीर अहमद पीर हिज्बुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था और वह जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों की भर्तियां करता था. उसको इस साल की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने ढेर कर दिया था.

कराची में मारा गया सैयद खालिद रजा

पाकिस्तान के आतंकी संगठन अल-बदर का कमांडर था सैयर खालिद रजा. इस साल फरवरी में उसकी भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

मिस्त्री जहूर इब्राहिम

मिस्त्री जहूर इब्राहिम इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी 814 का मुख्य हाइजैकर था. बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने पाकिस्तान के कराची में उसका खात्मा किया था. मिस्त्री उन 5 हाईजैकर्स में से एक थे, जो IC814 को हाईजैक कर 24 दिसंबर 1999 को अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे. 

लाहौर में ढेर परमजीत सिंह पंजवड

खालिस्तानी कमांडो फोर्स का सरगना और भारत के दुश्मन परमजीत सिंह पंजवड को इस साल मई में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों ने भूनकर मार डाला था. वह सिखों को भड़काने की कोशिशों में लगा हुआ था. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here