[ad_1]
Attack On Gaza: हर गुजरते दिन के साथ गाजा (Gaza) में धुएं का गुबार और बढ़ता जा रहा है. शनिवार को इजरायल (Israel) जिस जगह से हमास (Hamas) पर हमले कर रहा था उसी के करीब ज़ी न्यूज़ की टीम भी मौजूद थी. तभी पीछे की तरफ कैमरे में धुआं उठता दिखाई दिया. रिपोर्टर विशाल कहते नजर आए कि मेरे पीछे देखिए. इजरायल की सेना की तरफ से हमला किया गया. धुएं का गुबार आप देख पा रहे हैं. बता दें कि हमास के खिलाफ जंग को इजरायल अब निर्णायक दौर में पहुंचाने की कोशिश में जुट गया है. इजरायल ने जमीनी हमले की तैयारी तेज करते हुए हमास को चेतावनी दी है कि वो जल्द ही गाजा में दाखिल होगा और आतंकियों का खात्मा कर देगा. गाजा पट्टी में घुसकर हमास का सफाया करने के लिए इजरायल ने फुलप्रूफ प्लान भी तैयार कर लिया है.
हमास के 1-1 आतंकी का होगा खात्मा
इजरायली वायुसेना लगातार हमास के ठिकानों पर बम बरसा रही है. गाजा पट्टी की इमारतों के बीच से उठता धुएं का गुबार हर बीतते पल के साथ और तेज होता जा रहा है. गाजा पर लगातार एयर स्ट्राइक के साथ इजरायली सेना जमीनी कार्रवाई करने की भी तैयारी कर रही है. हमास को सबक सिखाने के लिए इजरायल के सैनिक लगातार ट्रेनिंग ले रहे हैं.
इजरायल के सामने सबसे बड़ी चुनौती
दरअसल, इजरायली सेना गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों को तबाह करने की तैयारी और प्लानिंग में जुटी है. इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रमुख ने माना कि गाजा पट्टी में घुसने पर हमास की तरफ से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनके सैनिक हमास को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
हमास के हमलों के बीच रिपोर्टिंग, गाजा में उठते धुएं की ग्राउंड रिपोर्ट#Hamas #IsraelPalestineWar #Israel #HamasTerrorists @anchorjiya @Nidhijourno @vishalpandeyk
Follow us on #WhatsApp – https://t.co/MorPnWYNaz pic.twitter.com/YMqQofrZAC
— Zee News (@ZeeNews) October 22, 2023
क्या है इजरायल का प्लान?
आईडीएफ के चीफ हेरजी हलेवी ने कहा कि हम गाजा पट्टी में दाखिल होने वाले हैं. हम हमास के आतंकियों और उसके बुनियादी ढांचे को तबाह करने के लिए एक पेशेवर मिशन पर निकलेंगे. हमारे दिमाग में दो सप्ताह पहले शनिवार को मारे गए लोगों की तस्वीरें और यादें होंगी. इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो गाजा में हमले और तेज करेगा. इसीलिए उसने आम लोगों को दक्षिण की ओर चले जाने की सलाह दी है.
दरअसल, इजरायल ने हमास का जड़ से सफाया करने के लिए फूलप्रूफ प्लान बना लिया है. दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने जमीनी हमले की तैयारी पूरी कर ली है. इजरायल के रक्षा मंत्री गैलेंट के मुताबिक, पहले इजरायली सेना का लक्ष्य है कि गाजा में घुसकर ऑपरेशन किया जाए. इजरायल का हमास के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चोट करने का प्लान है. इसके बाद रिहाइशी इलाकों में कम तीव्रता से ऑपरेशन चलाया जाएगा ताकि टारगेट सिर्फ आतंकी ही बनें. वहीं, आखिर में इजरायल के लोगों के लिए न्यू सिक्योरिटी सिस्टम को स्थापित किया जाएगा.
हालांकि, गाजा में स्थापित की जाने वाली न्यू सिक्योरिटी का खाका कैसे होगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ये तय है कि इजरायल, हमास पर सबसे बड़ा वार करने की तैयारी में है. इसके लिए रणनीति तय हो चुकी है. इस बीच इजरायली एयरफोर्स के गाजा पट्टी में हमले लगातार जारी हैं.
.
[ad_2]
Source link