Home World Israel-Hamas War: …ये जिंदगी भर की गलती होगी, गाजा पर स्ट्राइक से पहले ऐसा क्यों बोला इजरायल

Israel-Hamas War: …ये जिंदगी भर की गलती होगी, गाजा पर स्ट्राइक से पहले ऐसा क्यों बोला इजरायल

0
Israel-Hamas War: …ये जिंदगी भर की गलती होगी, गाजा पर स्ट्राइक से पहले ऐसा क्यों बोला इजरायल

[ad_1]

Gaza Attack: इजरायल और हमास की जंग को दो हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है. गाजा ही नहीं, इजरायल की वायुसेना लगातार लेबनान और सीरिया पर भी हमले कर रही है. हमास के कई कमांडर्स को मौत के घाट उतारा जा चुका है. अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को धमकी दे डाली है. नॉर्दर्न बॉर्डर पर इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के सैनिकों से मिलने पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘अगर हिजबुल्लाह जंग में उतरता है तो यह उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती होगी.’ लेबनान के बॉर्डर पर लगातार हो रही झड़प के बीच नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को यह चेतावनी दी है. 

‘लेबनान के लिए बेहद विनाशकारी’

सैनिकों से नेतन्याहू ने कहा, अगर हिज्बुल्लाह जंग में उतरता है तो यह दूसरे लेबनान युद्ध जैसा होगा’. नेतन्याहू के ऑफिस के मुताबिक, वह लेबनान के साथ इज़राइल के 2006 में हुए युद्ध का हवाला दे रहे थे. उन्होंने कहा, यह उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी. हम उस पर इतनी ताकत से हमला करेंगे कि वह कल्पना भी नहीं कर सकता. उसके और लेबनान देश के लिए बेहद विनाशकारी होगा

इजरायल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा में हमास के अलग-अलग ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. सीरिया के दो एयरपोर्ट्स पर हमला करने के बाद इजरायली लड़ाकू विमानों ने वेस्ट बैंक की अल अंसार मस्जिद को भी उड़ा दिया, जिसमें आतंकी छिपे बैठे थे.

गाजा में अटैक की तैयारी में इजरायल

कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सात अक्टूबर के हमास के भयंकर हमले के बाद इजरायल गाजा में जमीनी हमला शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है. इसी को लेकर इजरायल लगातार नागरिकों को उत्तरी गाजा छोड़ने के लिए कह रहा है. सेना ने विमानों से पर्चे भी गिराए हैं. इजराइल का अनुमान है कि करीब 7,00,000 लोग पहले ही क्षेत्र से निकल चुके हैं, लेकिन हजारों लोग अभी भी रुके हुए हैं.

दरअसल गाजा शहर हमास के बुनियादी ढांचे और अंडरग्राउंड टनल सिस्टम से लैस है. इसी वजह से अगर इजरायल की फोर्स गाजा पर अटैक करती है तो ज्यादा जवानों की जरूरत पड़ेगी.  इजराइल ने कहा है कि उसने सात अक्टूबर से अब तक 700 से अधिक फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 480 संदिग्ध हमास सदस्य भी शामिल हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here