Home World Bangladesh: बांग्लादेश में बालासोर जैसा भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से ज्यादा घायल

Bangladesh: बांग्लादेश में बालासोर जैसा भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से ज्यादा घायल

0
Bangladesh: बांग्लादेश में बालासोर जैसा भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से ज्यादा घायल

[ad_1]

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में सोमवार को ओडिशा के बालासोर जैसा भीषण ट्रेन हादसा सामने आया है. दो ट्रेनों की आमने-सामने भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में मृतकों की संख्या और भी बढ़ने का अंदेशा है. अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई है. मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे-कब-कहां हुआ हादसा?

भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना तब हुई जब चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई.

राहत-बचाव कार्य जारी

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा, “मलबे से अब तक 15 शव बरामद किए गए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.” उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं.

डिब्बों के नीचे कई लोग फंसे

भैरब रेलवे थाने के एक अधिकारी के हवाले से बीडीन्यूज24 ने कहा कि क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं. ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी.”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here