Home Sports Bishan Singh Bedi: बिशन सिंह बेदी का वो मैजिकल स्पेल जिसने वनडे में भारत को दिलाई पहली जीत

Bishan Singh Bedi: बिशन सिंह बेदी का वो मैजिकल स्पेल जिसने वनडे में भारत को दिलाई पहली जीत

0
Bishan Singh Bedi: बिशन सिंह बेदी का वो मैजिकल स्पेल जिसने वनडे में भारत को दिलाई पहली जीत

[ad_1]

Bishan Singh Bedi Death: भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बहू नेहा हैं. बिशन सिंह बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था. बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए. बिशन सिंह बेदी ने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया.

बिशन सिंह बेदी का मैजिकल वनडे स्पेल

1970 के दशक में बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन की मशहूर स्पिन चौकड़ी हुआ करती थी. बिशन सिंह बेदी ने 1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मैजिकल वनडे स्पेल फेंका था, जिसकी मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने वनडे इतिहास की पहली जीत दर्ज की थी. 1975 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में ईस्ट अफ्रीका को हराकर वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की. बिशन सिंह बेदी ने अपने 12 ओवर के कोटे में 8 ओवर मेडन डालते हुए सिर्फ 6 रन खर्च कर एक विकेट लिया था.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here