Home Sports Video: बाबर की मैच में शर्मनाक हरकत, अफगानिस्तान के दिग्गज को मदद से किया मना

Video: बाबर की मैच में शर्मनाक हरकत, अफगानिस्तान के दिग्गज को मदद से किया मना

0
Video: बाबर की मैच में शर्मनाक हरकत, अफगानिस्तान के दिग्गज को मदद से किया मना

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खेल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अब तक अच्छा नहीं रहा है. बड़ी टीमों के खिलाफ बाबर आजम की टीम को बड़ी हार मिली है. भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में हराया तो ऑस्ट्रेलिया ने भी करारी मात दी. पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी. मैच के दौरान कप्तान बाबर ने कुछ ऐसा किया जो खेल भावना को आहत करने वाला है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में चार मुकाबलों में से दो में हार और दो में जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी. कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. अच्छी शुरुआत करने के बाद एक बार फिर से टीम मुश्किल में फंसती नजर आई. कप्तान बाबर आजम और ओपनर अब्दुल्लाह शफीक अर्धशतक बनाकर आउट हुए. इस दौरान अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी के साथ बाबर ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने को बाद हर खेल प्रेमी को निराशा जरूर हुई होगी.



बाबर आजम ने खेल भावना को किया आहत
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कुछ परेशानी हो रही थी. रन लेने के वक्त दौड़ते वक्त उनके जूते का फीता खुल गया था. अफगानी स्पिनर मोहम्मद नबी बाबर आजम की मदद करने पहुंचे और नीचे झुककर उनके जूते का फीता बांधना चाहते थे लेकिन बाबर ने साफ मना कर दिया. उन्होंने ना सिर्फ मना किया बल्कि अपना मुंह भी घुमा लिया. इसके बाद नबी ने दोस्ताना रवैया दिखाते हुए उनकी पीठ पर हाथ मारा और आगे बढ़ गए.

फैंस बाबर आजम के कदम से खुश 

एक यूजर ने बाबर आजम द्वारा मैच के दौरान अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी से मदद लेने से मना करने का वीडियो शेयर किया है. उनका मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान ने अच्छा किया. अपने से बड़े को जूते का फीता बांधने के लिए बोलना सही नहीं है. वैसे इस मैच के दौरान मोहम्मद नबी ने बाबर आजम को नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से बाहर खड़े होने के लिए रन आउट करने के लिए चेताया था.

Tags: Afghanistan vs Pakistan, Babar Azam, Mohammad Nabi, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here