Home Sports WC 2023: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, निशाने पर जहीर खान, क्या तेज गेंदबाज को मिलेगी कामयाबी?

WC 2023: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, निशाने पर जहीर खान, क्या तेज गेंदबाज को मिलेगी कामयाबी?

0
WC 2023: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, निशाने पर जहीर खान, क्या तेज गेंदबाज को मिलेगी कामयाबी?

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता. टीम इंडिया इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई. उनके खाते में अब 10 प्वाइंट हो गए हैं. भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने कुल 5 विकेट झटके. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 1 ही विकेट ले सके. लेकिन इसी के साथ उन्होंने भारत को विश्व कप जिताने वाले कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ा.

दरअसल, हम बात कर रहे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के बारे में. कपिल देव भारत को सबसे पहला वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने साल 1983 में भारत की झोली में विश्व कप का खिताब डाला था. अब जसप्रीत बुमराह पूर्व कप्तान कपिल देव से आगे निकल गए हैं. दरअसल, कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करते हुए अब तक कुल 28 विकेट लिए हैं. उन्होंने यह कारनामा 26 मैचों में किया है. जसप्रीत बुमराह कपिल देव से आगे निकल गए हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सिर्फ 14 ही मैचों में 29 विकेट ले लिए हैं.

4 छक्के..6 चौके, जब विराट ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, कोहली-कोहली की गूंज से झूम उठा था हिन्दुस्तान

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कपिल देव के साथ 28 विकेट लेकर बराबरी पर थे. लेकिन कीवी खिलाड़ी मार्क चैपमैन का विकेट लेने के बाद वह कपिल देव से आगे निकल गए. बात करें भारत के लिए अब तक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी की तो वह जहीर खान हैं. जहीर 44 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं, जहीर से ज्यादा मैच खेलकर 44 विकेट लेने वाले जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर हैं.

भारत का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार परफॉर्म कर रही है. टीम इंडिया ने अब तक ऑस्ट्रलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हरा दिया है. भारत का अगला मैच वर्ल्ड कप में अब तक फिसड्डी साबित हो रही टीम इंग्लैंड के खिलाफ है. यह मुकाबला 29 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

Tags: India vs new zealand, Jasprit Bumrah, Kapil dev, World cup 2023, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here