Home Sports World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को भी कूटा

World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को भी कूटा

0
World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को भी कूटा

[ad_1]

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान की टीम को 8 विकेट से मात दे दी है. अफगानिस्तान की टीम ने इससे पहले 15 अक्टूबर को खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से हराते हुए पहला बड़ा उलटफेर किया था. सोमवार को चेन्नई में खेले गए वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 283 रनों का टारगेट रखा. जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 49 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 283 रन बनाते हुए ये मैच जीत लिया. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 113 गेंदों में 87 रन बनाए. 21 साल के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 गेंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.  

पाकिस्तान ने खड़ा किया 282 रनों का स्कोर 

कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की स्पिन चौकड़ी की चुनौती से पार पाकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के मैच में 7 विकेट पर 282 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए जूझने वाले बाबर ने 92 गेंद पर 74 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है. शफीक ने 75 गेंद पर 58 रन की पारी खेली जबकि शादाब खान (38 गेंद पर 40) और इफ्तिखार अहमद (27 गेंद पर 40) ने बाद के ओवरों में छठे विकेट के लिए 73 रन की उपयोगी साझेदारी की.

स्पिनर नूर अहमद सबसे सफल रहे

पिच स्पिनरों के अनुकूल थी और ऐसे में अफगानिस्तान ने चार स्पिनर अपनी अंतिम एकादश में शामिल किए थे. इनमें बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर नूर अहमद सबसे सफल रहे. उन्होंने 49 रन देकर तीन विकेट लिए. तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने 52 रन देकर दो विकेट हासिल किए. ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी (31 रन देकर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी की जबकि प्रमुख स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान को कोई सफलता नहीं मिली.

बाबर और शफीक ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े

पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले पावरप्ले के 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बनाए. इसमें शफीक का योगदान महत्वपूर्ण रहा जिन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके सलामी जोड़ीदार इमाम उल हक हालांकि केवल 17 रन बना पाए और पावरप्ले के तुरंत बाद मध्यम गति के गेंदबाज अजमत उमरजई (पांच ओवर में 50 रन देकर एक विकेट) की पहली गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे. बाबर और शफीक ने भी दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (52 रन) साझेदारी की. नूर अहमद ने शफीक को LBW आउट करके अपना पहला विकेट लिया.

इफ्तिखार ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए

नूर अहमद ने इसके बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान (08) को शार्ट फाइन लेग पर कैच कराकर अफगानिस्तान को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. बाबर जब बड़ी पारी खेलने की तरफ अग्रसर थे तब विश्व कप के सबसे युवा खिलाड़ी नूर अहमद ने उन्हें कवर में कैच आउट कराकर पाकिस्तान की डेथ ओवरों की रणनीति गड़बड़ाने की कोशिश की. इस बीच नबी ने सौद शकील (25) को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया. शादाब और इफ्तिखार ने हालांकि अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए. नवीन अल हक ने इन दोनों को पारी के अंतिम ओवर में आउट किया. इफ्तिखार ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here