Home Sports World Cup 2023: गुरबाज ने तोड़ा गुरूर, चेन्नई में तूफानी बैटिंग से उड़ाई पाकिस्तानी बॉलर्स की धज्जियां

World Cup 2023: गुरबाज ने तोड़ा गुरूर, चेन्नई में तूफानी बैटिंग से उड़ाई पाकिस्तानी बॉलर्स की धज्जियां

0
World Cup 2023: गुरबाज ने तोड़ा गुरूर, चेन्नई में तूफानी बैटिंग से उड़ाई पाकिस्तानी बॉलर्स की धज्जियां

[ad_1]

World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का रौद्र रूप देखने को मिला है. अफगानिस्तान के 21 साल के इस युवा ओपनर ने पाकिस्तानी बॉलर्स का गुरूर तोड़कर रख दिया. चेन्नई में अपनी तूफानी बैटिंग से अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ जैसे खतरनाक गेंदबाजों से सजी पाकिस्तानी बॉलिंग यूनिट के होश उड़ाकर रख दिए.

गुरबाज ने तोड़ा पाकिस्तान का गुरूर

अफगानिस्तान के 21 साल के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 गेंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.64 का रहा है. रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी इस आतिशी पारी में 1 छक्का और 9 चौके उड़ाए. पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत से ही अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने ऐसा हमला किया कि जिससे विरोधी टीम के गेंदबाज समझ ही नहीं पाए.

रहमानुल्लाह गुरबाज ने उड़ाई पाकिस्तानी बॉलर्स की धज्जियां 

रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शाहीन अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ जैसे खतरनाक पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगाड़ कर रख दी. रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने ओपनिंग पार्टनर इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर 21 ओवरों में ही पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़ दिए. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पाकिस्तान को लगभग इस मैच से बाहर ही कर दिया. खबर लिखे जाने तक इब्राहिम जादरान 86 गेंदों में 74 रन बनाकर खेल रहे थे. 

इब्राहिम जादरान ने तोड़ा अपने ही दोस्त का रिकॉर्ड 

रहमानुल्लाह गुरबाज के ओपनिंग जोड़ीदार इब्राहिम जादरान ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इब्राहिम जादरान ने इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इब्राहिम जादरान ने 24 पारियों में 1000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 पारियों में 1000 रनों के आकंड़े को छुआ था.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here