Home Breaking News Medical College: दर्द से तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों को दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर, खूब वारयल हो रहा मामला

Medical College: दर्द से तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों को दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर, खूब वारयल हो रहा मामला

0
Medical College: दर्द से तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों को दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर, खूब वारयल हो रहा मामला

[ad_1]

Junior doctors beat attendants and child continued to suffer from pain in Meerut Medical College

मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को पीटते जूनियर डॉक्टर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मेरठ में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम को जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान जिस मासूम को इलाज के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे, वह दर्द से तड़पता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी दीपक के पांच वर्षीय पुत्र कुणाल के दाएं हाथ का अंगूठा सोमवार शाम कट गया। दीपक अपने भाई देवेंद्र और भाभी प्रीति के साथ पुत्र को लेकर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। पट्टी करते समय बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने चिकित्सक को आराम से उपचार करने के लिए कहा। जिस पर उनकी चिकित्सकों से कहासुनी हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here