[ad_1]

हमास का सुरंग नेटवर्क
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
हमास-इस्राइल के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान चली गई है। हालांकि, सब कुछ यहीं नहीं रुकने वाला नहीं है। जहां हमास बंधकों को छोड़ने के लिए इस्रराइल की ओर से हमले बंद करने की बात कर रहा है, वहीं इस्राइल हमास को तबाह करने के लिए जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।
इस्राइल कई दिनों से गाजा में घुसने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, इसके सामने हमास द्वारा बनाई गई लंबी-लंबी सुरगों की समस्या है। यही कारण है कि इस्राइली सेना गाजा में जमीनी हमले को बार-बार टाल रही है। आइये जानते हैं कि गाजा में जमीनी हमला क्यों नहीं कर पा रहा इस्राइल?
[ad_2]
Source link