[ad_1]
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों से संबंधित एक बड़ा दावा किया जा रहा है। 174 में से कुल 112 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों के हलफनामों के अनुसार, 64.4 फीसदी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है।
सबसे अमीर उम्मीदवार बने
अमीरों की सूची में पहले नंबर पर किसी का नाम है तो वो आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा पचुआउ का है। उनकी करीब 69 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है। वह आइजोल उत्तर-III निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरे और तीसरे पर इनका नाम
पचुआउ के बाद, सेरछिप सीट से चुनाव लड़ रहे 55.6 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ कांग्रेस के आर वनलालट्लुआंगा हैं। वहीं, चम्फाई नार्थ से चुनावी मैदान में उतरे जोरम पीपुल्स मूवमेंट के एच गिन्जालाला 36.9 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
[ad_2]
Source link