Home Breaking News Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने साइन नहीं की नितेश तिवारी की ‘रामायण’, किशोर कुमार की बायोपिक पर बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने साइन नहीं की नितेश तिवारी की ‘रामायण’, किशोर कुमार की बायोपिक पर बड़ा खुलासा

0
Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने साइन नहीं की नितेश तिवारी की ‘रामायण’, किशोर कुमार की बायोपिक पर बड़ा खुलासा

[ad_1]

अभिनेता रणबीर कपूर ने साफ कर दिया है कि वह निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अब तक कुछ भी तय न होने की बात कहकर रणबीर ने हिंदी फिल्म जगत में खलबली मचा दी है। अरसे से इस बात को लेकर चर्चा रही है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी के नाम इस फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं। खबरें तो यहां तक फैलीं कि साउथ अभिनेता यश ने रावण के रूप में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा रणबीर कपूर ने किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर भी बात स्पष्ट की है।



अपने प्रशंसकों के साथ एक जूम वीडियो बातचीत में रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर तमाम अफवाहों का साफ साफ जवाब दिया। किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर काफी लंबे समय से लेकर चर्चा हो रहीं है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं हैं। अनुराग बसु ने लेखक, निर्देशक सौमिक सेन के साथ मिलकर किशोर कुमार की बायोपिक की फाइनल स्क्रिप्ट तैयार कर ली है लेकिन फिल्म के लिए रणबीर ने अभी तक हां नहीं की है।


सूत्र बताते हैं कि इसी महीने के अंत तक अनुराग और सौमिक की मुलाकात रणबीर कपूर से किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर हो सकती है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने या सुनने के बाद ही अभिनेता रणबीर कपूर शूटिंग डेट का ऐलान कर सकते है। ऐसी चर्चा रही है कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग के बाद रणबीर कपूर टी सीरीज के बैनर तले बनने जा रही किशोर कुमार की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अब तक कुछ भी न फाइनल होने की बात कही है।

Maisa Abdel Hadi: गाजा पर पोस्ट कर बुरी फंसीं मैसा अब्देल हासी, अरब-इस्राइली अभिनेत्री गिरफ्तार


कई महीनों से दावा किया जा रहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी। लेकिन खुद रणबीर कपूर ने इस तरह की किसी संभावना से फिलहाल इंकार कर दिया है। इस वीडियो मे रणबीर बता रहे हैं कि वह कहानियां खूब सारी सुन रहे हैं लेकिन अभी तक फिल्म कोई भी नई उन्होंने साइन नहीं की।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here