[ad_1]

डेविड वॉर्नर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविज वॉर्नर ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में लगातार दूसरा शतक लगाया। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार (25 अक्तूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 104 रन की शानदार पारी खेली। वॉर्नर ने 93 गेंद की पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। यह विश्व कप इतिहास में उनका छठा शतक है। उन्होंने इतिहास रचते हुए कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वॉर्नर विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपनी कप्तानी में दो बार विश्व कप जीतने पोंटिंग ने 46 मैच की 42 पारियों में पांच शतक लगाए थे। वॉर्नर ने 23 मैच की 23वीं पारी में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।
[ad_2]
Source link