Home Breaking News कंगना रणौत के रावण दहन करने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

कंगना रणौत के रावण दहन करने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

0
कंगना रणौत के रावण दहन करने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

[ad_1]

इस सप्ताह दशहरे के अवसर पर कंगना रणौत ने दिल्ली की प्रतिष्ठित ‘लव कुश रामलीला’ में रावण दहन किया। इस पर आज भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाया कि उन्हें रामलीला के लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्यों आमंत्रित किया गया था, जहां आमतौर पर भारत के प्रधान मंत्री सहित राजनीतिक नेताओं को रावण का पुतला जलाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सुब्रमण्यम स्वामी के सवालों का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने उनकी आलोचना की।



यह सब तब शुरू हुआ जब एक नेटीजन ने एक्स (ट्विटर) पर सफेद बिकनी में कंगना की एक तस्वीर डाली और लिखा, “क्या वह कंगना रणौत हैं? मोदी सरकार द्वारा मनोरंजन की जाने वाली बॉलीवुड की एकमात्र महिला।” उन्हें जवाब देते हुए स्वामी ने अभिनेत्री को लव कुश रामलीला में आमंत्रित किए जाने और केंद्र सरकार द्वारा विशेष सुरक्षा दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “एसपीजी गपशप के अनुसार वह ‘फ्रीक्वेंट फ्लायर’ हैं। एसपीजी को गपशप क्यों करनी चाहिए? क्योंकि संगठन पर बहुत अधिक काम है। उन्हें रामलीला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि बनाया जाना संगठन का आचरण है, जो मर्यादा पुरूषोत्तम के प्रति अशोभनीय है।”

Tejas: ‘तेजस’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना


अभिनेत्री ने राजनेता के खिलाफ एक लंबा नोट लिखकर जवाब दिया। कंगना ने लिखा, “एक स्विमसूट तस्वीर और घिनौनी कहानी के साथ आप सुझाव दे रहे हैं कि राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए मेरे पास अपने शरीर के अलावा देने के लिए और कुछ नहीं है। मैं एक कलाकार हूं, यकीनन हिंदी फिल्मों का सर्वकालिक महानतम कलाकार, एक लेखक, निर्देशक, निर्माता हूं। क्रांतिकारी दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति भी हूं।”

Anurag Kashyap: द बकिंघम मर्डर्स में करीना की एक्टिंग के फैन हुए अनुराग कश्यप, बताया-बेबो की बेस्ट परफॉर्मेंस


कंगना ने आगे लिखा, ”अगर मेरी जगह कोई पुरुष होता तो भी क्या आप उसके बारे में ऐसी ही धारणा बना रहे होते। क्या आप अभी भी यह कहते कि वह शायद राजनीति में अपना रास्ता पाने के लिए अपना शरीर बेच रहा है? महिलाओं को लेकर आपकी विचारधारा देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप गुमराह हैं। महिलाएं सिर्फ यौन संबंध बनाने के लिए नहीं होती हैं। उनके पास दिमाग, दिल, पैर, हाथ समेत वो सब होता है, जो एक पुरुष के पास है। साथ ही पुरुषों की तरह एक महान लीडर बनने की क्षमता भी तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता मिस्टर सुब्रमण्यम स्वामी।”

Apurva: अपूर्वा का दमदार ट्रेलर जारी, धैर्य कारवा संग रोमांस करती दिखीं तारा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here