Home Sports बाबर आजम की कप्तानी को लेकर PCB ने दिए बड़े संकेत, कहा- हमने पूरी आजादी दी, लेकिन World Cup में…

बाबर आजम की कप्तानी को लेकर PCB ने दिए बड़े संकेत, कहा- हमने पूरी आजादी दी, लेकिन World Cup में…

0
बाबर आजम की कप्तानी को लेकर PCB ने दिए बड़े संकेत, कहा- हमने पूरी आजादी दी, लेकिन World Cup में…

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को संकेत दिया कि मौजूदा वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तानी टीम नाकाम रहती है, तो बाबर आजम को कप्तानी गंवानी पड़ सकती है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए शुक्रवार को चेन्नई में होने वाले अहम मैच में साउथ अफ्रीका को हर हालत में हराना होगा. इसमें हारने पर सेमीफाइनल में प्रवेश की उसकी सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. टीम ने अब तक खेले 5 में से सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है. टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी है. पहले उसे टीम इंडिया के खिलाफ हार मिली. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने भी पाक को मात दी.

पीसीबी ने एक बयान में कहा, कप्तान बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट की मीडिया में हो रही आलोचना को लेकर बोर्ड के रवैए का जहां तक सवाल है, तो हम पूर्व क्रिकेटरों से सहमत हैं कि कामयाबी और नाकामी खेल का हिस्सा हैं. कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम तैयार करने की पूरी आजादी दी गई थी. बयान में आगे कहा गया कि वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आगे बोर्ड वही फैसले लेगा, जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में है. इस समय पीसीबी प्रशंसकों, पूर्व खिलाड़ियों और संबंधित पक्षों से टीम के साथ खड़े रहने का आग्रह करता है.

सिर्फ टेस्ट के कप्तान रहेंगे
लगातार तीन हार झेल चुकी पाकिस्तान के 5 मैचों में 4 अंक हैं. अफगानिस्तान से 8 विकेट से मिली हार के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग जोर पकड़ रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान अगर बाकी सारे मैच जीतकर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाता है, तो ही बाबर की कप्तानी बच सकेगी. इसके बावजूद भी उसे सिर्फ टेस्ट कप्तान बनाए रखा जा सकता है.

ENG vs SL Live Scorecard: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, मैथ्यूज ने मलान को भेजा पवेलियन, इंग्लैंड 8.0 ओवर के बाद 52/1

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पहले ही बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने की बात कर चुके हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि बाबर बतौर बल्लेबाज कई रिकॉर्ड बना सकते हैं, लेकिन बतौर कप्तान वे अच्छे निर्णय नहीं ले पाते. कई दिग्गज बाबर आजम की जगह शाहीन अफरीदी को नया कप्तान बनाए जाने के पक्ष में है.

Tags: Babar Azam, Pcb, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here