[ad_1]

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है, उनकी चीनी जब्त करके सरकार किसानों को गन्ना भुगतान कराएगी। सीएम योगी बृहस्पतिवार को बागपत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बात कही।
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों व माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले उच्चकों को कड़ा अंजाम भुगतना होगा। किसानों की संपत्ति को जबरन कब्जाने और व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को इसकी कीमत ब्याज समेत चुकानी पड़ेगी। उनको ऐसा करने पर जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। अराजकता व गुंडागर्दी की किसी को छूट नहीं होगी।
[ad_2]
Source link