Home Breaking News Pran Pratishtha in Ayodhya: PM मोदी को भेजे गए निमंत्रण पर भड़का विपक्ष, कहा- उन्हें खुद ही उपस्थित होना चाहिए

Pran Pratishtha in Ayodhya: PM मोदी को भेजे गए निमंत्रण पर भड़का विपक्ष, कहा- उन्हें खुद ही उपस्थित होना चाहिए

0
Pran Pratishtha in Ayodhya: PM मोदी को भेजे गए निमंत्रण पर भड़का विपक्ष, कहा- उन्हें खुद ही उपस्थित होना चाहिए

[ad_1]

Pran Pratishtha in Ayodhya invitation to PM Modi opposition parties reaction

Sanjay Raut, Salman Khurshid
– फोटो : Social Media

विस्तार


आयोध्या में 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया। इस निमंत्रण पर विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसपर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस मौके पर पीएम को निमंत्रण देना जरूरी है? ऐसे मौकों पर पीएम को खुद ही उपस्थित होना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शिद ने भी पीएम को निमंत्रण देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी को आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजे जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे मौकों पर पीएम को न्योता देना जरूरी नहीं बताया। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ‘पीएम मोदी को निमंत्रण देने की जरूरत नहीं है। वह खुद ही ऐसे मौकों पर उपस्थित हो सकते हैं। वह देश के प्रधानमंत्री है। उन्हें वहां जरूर जाना चाहिए।’

संजय राउत ने आगे कहा, ‘भला कौन ऐसे मौकों पर जाना नहीं चाहेगा? राम मंदिर को बनना ही था। इसके लिए हजारों की संख्या में करसेवकों ने अपनी जान दी है। इसमें सभी हिंदुत्ववादी संगठन और पार्टियां शामिल हैं। शिवसेना, बजरंग दल, और विश्व हिंदू परिषद भी वहां थे। एलके अडवाणी ने रक्ष यात्रा निकाली थी। यही राममंदिर के बनने का परिणाम था। यही कारण है कि पीएम मोदी को वहां जाकर प्रार्थना करना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव की तैयारी है।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here