Home Breaking News Punjab: राघव चड्ढा के बाद एक और आप नेता की शादी, डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे पंजाब के खेल मंत्री

Punjab: राघव चड्ढा के बाद एक और आप नेता की शादी, डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे पंजाब के खेल मंत्री

0
Punjab: राघव चड्ढा के बाद एक और आप नेता की शादी, डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे पंजाब के खेल मंत्री

[ad_1]

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Meet Hayer Wedding in November

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राघव चड्ढा के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता जल्द ही शादी के बंधन में बधेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर नवंबर के पहले हफ्ते में मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे। गुरवीन पेशे से एक डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। मीत हेयर बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा सरकार में खेल मंत्री हैं। उनके पिता बिजली बोर्ड से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। 

मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं। उनका कुछ दिन पहले रोका हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि 29 अक्तूबर को उनकी रिंग सेरेमनी होगी, जबकि शादी समारोह सात नवंबर को होगा। अगले दिन यानी आठ नवंबर को रिस्पेशन पार्टी होगी। डॉ. गुरवीन कौर का परिवार देश के बंटबारे के बाद पश्चिमी पंजाब से मेरठ चला गया था। 

गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिह बाजवा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में ही चीन में संपन्न हुई एशियाई खेलों में भारतीय दल के शेफ डी मिशन भी थे। सोशल मीडिया पर गुरुवार को खेल मंत्री व उनकी होने वाली पत्नी की फोटो वायरल हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here