Home Breaking News Rajasthan Election: प्रियंका को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला

Rajasthan Election: प्रियंका को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला

0
Rajasthan Election: प्रियंका को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला

[ad_1]

Rajasthan Election: Election Commission sent notice to Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भारी पड़ गया है। पीएम पर लिफाफा टिप्पणी करने पर निर्वाचन आयोग ने प्रियंका गांधी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंदिर दर्शन यात्रा से संबंधित दानपात्र में लिफाफा डालने को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके एक दिन बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।

आयोग ने प्रियंका से 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।

भाजपा ने बुधवार को प्रियंका पर राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान झूठे दावे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निजी धार्मिक आस्था का उल्लेख करने का आरोप लगाया था। 

निर्वाचन विभाग के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर कहा, ‘मेरी एक बात पर भाजपा वाले इतने भड़क गए कि मुझ पर मामला दायर कर दिया। मैंने तो यह कहा था कि टीवी पर देखा है कि प्रधानमंत्री जी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डाल आए, खोला गया तो उसमें 21 रुपये निकले।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here