[ad_1]

कांग्रेस लिस्ट
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक 2-2 सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। लंबे इंतजार के बाद शनिवार 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद अगले ही दिन दूसरी लिस्ट जारी हुई। अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया था, जबकि दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। अब तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

पहली सूची में अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम शामिल था। पहली लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी, जबकि दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट दिया गया था। इन तीन लिस्टों के साथ ही कांग्रेस ने 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस लिस्ट में पार्टी की ओर से सपोटरा से विधायक और वर्तमान में गहलोत सरकार के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीणा का नाम भी फाइनल किया गया है। पायलट गुट के कई नेताओं को भी इस लिस्ट जगह मिली है, जिनमें राकेश पारीक, हरीश चंद्र मीणा और जी आर खटाना जैसे कई नाम शामिल हैं।
9 रिपीट 10 पद बदलाव
- तारानगर-नरेंद्र बुढानिया-रिपीट
- तारानगर-नरेंद्र बुढानिया-रिपीट
- सूरजगढ़-श्रवण कुमार-रिपीट
- सीकर-राजेंद्र पारीक रिपीट
- बगरू-गंगादेवी रिपीट
- गजराज खटाना-बांदीकुई-रिपीट
- नगर-वाजिब अली-बसपा से कांग्रेस में आए
- धोलपुर से शोभारानी-भाजपा से कांग्रेस में आई
- गंगापुर से रामकेश -निर्दलीय थे
- सरोपटरा-रमेश मीणा रिपीट
- टोंक-हरीश मीणा-रिपीट
- मसूदा-राकेशपारीक रिपीट
- सहाड़ा-राजेंद्र त्रिवेदी-चेंज,
- पचपदरा-मदनप्रजापत-रिपीट
- रेवदर-नीरज डांगी की जगह मोतीराम कोली
- झाडोल में हीरालाल दरांगी को सुनील भाजत की जगह दिया
- केशोराय पाटन-राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा
- बारां अटरू-पाना चंद मेघवाल
- रतनगढ़ से भंवर लाल पुजारी की जगह पूसाराम गोदारा
18 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्य बनीं शोभारानी
धौलपुर राज्यसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस के प्रमुख तिवारी को वोट देकर भाजपा से निष्कासित हुई विधायक शोभारानी कुशवाहा ने 18 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक शोभारानी कुशवाहा ने बताया, जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी तब बीजेपी ने विकास को प्राथमिकता देने की बात कही थी। भाजपा अपने वादे से मुकर गई। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। धौलपुर नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बावजूद शीर्ष नेताओं की गद्दारी की वजह से बोर्ड नहीं बन पाया था।
[ad_2]
Source link