Home Breaking News WC Points Table: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा

WC Points Table: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा

0
WC Points Table: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा

[ad_1]

icc world cup 2023 points table today after Australia vs Netherlands odi aus vs ned match news in hindi

विश्व कप अंक तालिका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बुधवार (25 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ पूरी ताकत लगाकर 309 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी और विश्व कप की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, एडम जम्पा ने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। इस बड़ी जीत के बाद कंगारू टीम के नेट रनरेट में बंपर उछाल देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम पांच मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +1.142 हो गया है। यह पहले निगेटिव में था। 309 रन की बड़ी जीत ने ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में पॉजिटिव में ला दिया। अंक तालिका में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। उसके पांच मैच में 10 अंक है। भारत का नेट रनरेट +1.353 है। दूसरी ओर, इस हार के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर फिसल गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here