[ad_1]
World News: एक बुजुर्ग महिला के ऊपर गर्म कॉफी गिरने के कारण उसके शरीर के कई हिस्से जल गए. इसके बाद कॉफी फ्रेंचाइजी की तरफ से उसको करीब 24 करोड़ रुपये (30 मिलियन डॉलर) का मुआवजा दिया गया है. यह मामला फरवरी 2021 का है. कॉफी गिरने के बाद महिला जांघ, कमर और पेट पर दो और तीन डिग्री तक जल गई थी.
महिला के वकीलों ने कहा कि इस हादसे में न सिर्फ वह बुरी तरह जल गई, बल्कि उसकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है. महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. साल 2021 में हुई यह घटना अटलांटा इलाके की है. महिला का दावा है कि कप का कवर ठीक तरह से बंद नहीं था.
‘ठीक से बंद नहीं था कवर’
महिला के वकील के मुताबिक, जो कॉफी महिला को पीने के लिए दी गई थी, उसका कवर ठीक से बंद नहीं था, जिसके बाद वह उसकी जांघों, पेट और कमर पर गिर गई. बयान के मुताबिक, महिला का काफी लंबे वक्त तक इलाज चला. उसे कई हफ्ते जॉर्जिया अस्पताल की बर्न यूनिट में गुजारने पड़े और मेडिकल बिल करीब 1.66 करोड़ रुपये का आया.
बयान में मॉर्गन एंड मॉर्गन एटॉर्नी बेंजामिन वेल्च ने कहा, ‘अमेरिका डंकिन पर चल सकता है लेकिन जलने की गंभीरता के कारण हमारे क्लाइंट को फिर से यह सीखना पड़ेगा कि चलना कैसे है.’
‘कई बार लगानी पड़ती है दवाई’
बयान में उन्होंने कहा, ‘अगर कॉफी कप का कवर ठीक तरह से कर्मचारियों द्वारा लगाया गया होता तो यह घटना नहीं होती.’ वेल्च ने कहा कि हादसे के वक्त महिला की उम्र 70 साल की थी. लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव पर जलने के कारण उनको अपना रहन-सहन बदलना पड़ेगा. उनके लिए चलना मुश्किल है और जलने के कारण दिन में कई बार क्रीम लगानी पड़ती है. इसके बाद कंपनी मामले को सेटल करने के लिए महिला को 24,97,83,900 करोड़ रुपये देने को राजी हो गई है.
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
हालांकि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है. कई दशकों पहले मैकडॉनल्ड्स कॉफी मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था. इस मामले में महिला तीन डिग्री तक जल गई थी. थ्री डिग्री बर्न सबसे गंभीर होते हैं, जिसमें व्यक्ति की चमड़ी बुरी तरह झुलस जाती है.
साल 1992 में ज्यूरी महिला की इस बात पर सहमत थी कि अमेरिकन म्यूजियम ऑफ़ टॉर्ट लॉ के अनुसार, कॉफी अनुचित रूप से गर्म थी. लॉ म्यूजियम ने कहा कि बाकी कंपनियों की ओर से सर्व की जाने वाली कॉफी की तुलना में मैकडी की कॉफी 30-40 डिग्री तक गर्म थी.
इस मामले में वादी को शुरुआत में लगभग करीब 3 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया गया था लेकिन बाद में अपील के बाद महिला ने 480,000 डॉलर पर समझौता कर लिया था.
.
[ad_2]
Source link