Home Sports बांग्लादेशी गेंदबाज ने भारतीय पिचों पर उठाए सवाल, कहा- यहां तो सिर्फ …

बांग्लादेशी गेंदबाज ने भारतीय पिचों पर उठाए सवाल, कहा- यहां तो सिर्फ …

0
बांग्लादेशी गेंदबाज ने भारतीय पिचों पर उठाए सवाल, कहा- यहां तो सिर्फ …

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांगलदेश

नई दिल्ली. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने भारतीय पिचों पर सवाल उठाए हैं. तस्कीन का कहना है कि भारत में जिन पिचों पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है वे गेंदबाजों की मुफीद नहीं हैं बल्कि बल्लेबाजों के लिए ये विकेट स्वर्ग की तरह हैं. बांग्लादेशी पेसर का कहना है कि बैटिंग की मददगार पिच होने की वजह से उनकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है. क्योंकि गेंदबाजों के प्रभावी नहीं होने का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है. बांग्लादेश की टीम रविवार को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी.

लगातार चार मैच हारने के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर है. तस्कीन ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा ,‘मैंने इस विश्व कप में देखा कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है. यह बल्लेबाजों का मददगार विकेट है. सारे मैदान ऐसे ही हैं. भारत में बल्लेबाजों की मददगार विकेटों पर जिन टीमों की बल्लेबाजी में गहराई है, उन्हें ही फायदा मिल रहा है. भारत को छोड़कर उपमहाद्वीप की कोई टीम नहीं चल पा रही. जो टीमें बड़े स्कोर बना रही है, वे ही जीत रहीं हैं.’

VIDEO: पाकिस्तान- साउथ अफ्रीका मैच में गर्मागर्मी… रिजवान ने जड़ा चौका तो भड़का प्रोटियाज गेंदबाज, कप्तान बाबर ने किया बीच बचाव

रोहित शर्मा छूने वाले हैं 18 हजार का आंकड़ा, सचिन तेंदुलकर- विराट कोहली के क्लब में होंगे शामिल

‘इस तरह की हालात में बात रफ्तार की नहीं है’
बकौल तस्कीन,‘इस तरह के हालात में बात रफ्तार की नहीं है. आपके पास विविधता और मैच जागरुकता भी होनी चाहिए . इस तरह की पिचों पर काफी कौशल चाहिए. दक्षिण अफ्रीका से 149 रन से हारने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपने निजी कोच से सलाह लेने ढाका चले गए. तस्कीन ने कहा कि इससे टीम भावना पर असर नहीं पड़ा है.

‘उसने नियम नहीं तोड़ा है’
उन्होंने कहा , ‘उसने कोई नियम नहीं तोड़ा है. यह विश्राम का दिन था और कोलकाता चूंकि ढाका से काफी करीब है तो वह क्रिकेट के सिलसिले में ही अनुमति लेकर गया है. उसने वहां चार घंटे बिताए और फिर लौट आया. हम इसकी तारीफ करते हैं कि वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर कितना फिक्रमंद है. उसके आने के बाद हमने साथ में डिनर किया. टीम का माहौल बहुत अच्छा है.’

Tags: ODI World Cup, Taskin Ahmed

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here