Home Breaking News बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा… सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग

बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा… सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग

0
बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा… सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग

[ad_1]

Jammu and Kashmir News LoC Fear in 25 border panchayats due to Pakistan firing

pakistan ceasefire
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अरनिया की बिक्रम पोस्ट सहित आठ पोस्टों पर पाकिस्तान की तरफ से रात आठ बजे शुरू हुई गोलीबारी के बाद लोग दहशत में आ गए। सुरक्षित जगह पर जाने के लिए हर किसी में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही लोग घरों से सुरक्षित स्थानों पर निकले तो पुलिस और बीएसएफ ने उन्हें रोक दिया और लाइटें बंद कर घरों में ही रहने को कहा। 

बावजूद इसके कई लोग अरनिया कस्बे की सड़कों पर आ गए। गांवों में फंसे लोगों ने कहा कि जिन लोगों के पास साधन थे वो निकल गए लेकिन साधन नहीं होने वाले यहीं फंसे हैं। रात 9:30 बजे के करीब जब ग्रामीण क्षेत्र में शेल गिरने शुरु हुए तो बच्चे सहम गए और रोना शुरु कर दिया। सबसे पहले शेल अरनिया के वार्ड नंबर 4 और 5 में गिरे। 

यहां चार घरों को शेल से नुकसान पहुंचा और आंगन में किसी काम के लिए गई महिला घायल हो गई। महिला रजनी बाला के पति बलबीर सिंह ने बताया कि उनके आंगन में चार गोले गिरे हैं। धमाके इतनी जोर से हुए कि परिवार सहम गया।

मोर्टार के सप्लेंडर उनकी पत्नी के हाथों में लगे तो वह दर्द से कराह उठी। जब मोर्टार गिरे तो उसका बच्चा अंदर खेल रहा था जो अभी तक सहमा हुआ है। मेरे बच्चे को भी हलकी चोट गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here