[ad_1]
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी आने वाली फिल्म ‘यूटी 69’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म उनके वास्तविक जीवन की कहानी दिखाएगी। ‘यूटी 69’ राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल में उनके जीवन के अनुभव पर आधारित है। अभिनेता ने हाल ही में जेल की उस अपमानजनक घटना को याद किया, जब उन्हें सबके सामने नग्न कर दिया गया था।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने जेल में सबके सामने निर्वस्त्र किए जाने की घटना को याद किया। उन्होंने कहा, ”यह अपमानजनक है, क्योंकि वे आपको नग्न ही कर देते हैं। यह जांचा जा रहा है कि आप अपनी पीठ पर कोई नशीला पदार्थ तो नहीं ले जा रहे हैं। ऐसे में इसकी इसकी जांच करके वे आपको निर्वस्त्र कर देंगे। सबके सामने नीचे गिरना, ताकि आपको ऐसा महसूस हो कि जब ऐसा होता है तो आपने अपनी सारी गरिमा खो दी है। आपको ऐसा लगता है कि आप पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं, अब यहां पे भी नग्न कर रहे हैं। मीडिया तो कपड़े उतार ही रही थी। ऊपर से ये सब भी हो गया तो मुझे बहुत निराशा और दुख महसूस हुआ।”
शाहनवाज अली के निर्देशन में बनी ‘यूटी 69’ राज कुंद्रा की बायोपिक है, जिसमें राज कुंद्रा ने खुद मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें मुंबई की आर्थर रोड जेल में राज कुंद्रा के अनुभव और जेल में रहने के दौरान उनकी आश्चर्यजनक दोस्ती की झलक दिखाई गई थी। राज कुंद्रा की फिल्म इस साल तीन नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म राज कुंद्रा के ‘एडल्ट फिल्म स्कैंडल’ मामले में हुई गिरफ्तारी की कहानी पर आधारित है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे।
[ad_2]
Source link