Home Breaking News Gaza War: गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन का प्रस्ताव यूएनजीए में पारित, 120 देशों ने किया समर्थन

Gaza War: गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन का प्रस्ताव यूएनजीए में पारित, 120 देशों ने किया समर्थन

0
Gaza War: गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन का प्रस्ताव यूएनजीए में पारित, 120 देशों ने किया समर्थन

[ad_1]

Israel Hamas War Update UNGA passes humanitarian truce resolution on ongoing Gaza crisis Israeli airstrike

UNGA
– फोटो : Social Media

विस्तार


इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन की तरफ से पेश प्रस्ताव यूएन महासभा में पारित हो गया है। यूएनजीए ने प्रस्ताव को भारी बहुमत से अपनाया है। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, जबकि विरोध में 14 वोट पड़े। वहीं, 45 देशों ने मतदान से खुद को अलग रखा। प्रस्ताव में इस्राइल और हमास के बीच तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया है और गाजा तक सहायता पहुंचाने की मांग की गई है।

यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कनाडा सहित 45 देशों ने मतदान से दूरी बनाई। कनाडा ने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा के लिए प्रस्ताव में एक संशोधन पेश किया था, जो खारिज हो गया। चौकाने वाली बात यह है कि हमास के साथ युद्ध में इस्राइल का दृढ़ता से समर्थन करने वाले यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी मतदान से अनुपस्थित रहे।

इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

अमेरिका, इस्राइल, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, फिजी, ग्वाटेमाला, हंगरी, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी, पैराग्वे और टोंगा ने जॉर्डन द्वारा पेश प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

humanitarian truce resolution

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here